
'टेरर मॉड्यूल ने की है अतीक की हत्या', UP की कानून व्यवस्था पर ओवैसी ने उठाए सवाल
AajTak
एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टेरर मॉड्यूल ने अतीक और अशरफ अहमद की हत्या की. उन्होंने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा.
अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर हमला किया है. सहारनपुर में सीएम योगी के 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा' वाले बयान पर ओवैसी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि 2017 से लेकर 2021 के दौरान 35 हजार कम्युनल दंगे हुए.
ओवैसी ने कहा, 'आपकी कस्टडी में दो कैदियों की मौत हुई है वो आपकी नाकामी है. हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कौन कर रहे हैं जो आरएसएस से ताल्लुक रखते हैं. जो गांधी, नेहरू पटेल से प्यार करते हैं वो तो इस तरह की बात नहीं करेंगे.' अतीक हत्याकांड पर ओवैसी ने कहा कि मेरा कहना ये है कि यह एक TERRROR MODULE है , जिन्होंने अतीक की हत्या की है. उन्होंने कहा, 'जो दिल्ली और यूपी में सरकार है वह जब तक TERROR MODULE को खत्म नही करेंगे, तब तक इस तरह की घटना होते रहेगी.'
बीजेपी को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी पसमांदा मुस्लिमों के खिलाफ है. उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा 'आप (अमित शाह) मुसलमानों को सफल होते देखना क्यों नहीं चाहते हैं? क्या आप मुसलमानों को हाशिए पर चाहते हैं? भाजपा खुले तौर पर मुसलमानों से नफरत करती है, यही कारण है कि उनके पास कोई मुस्लिम सांसद या प्रतिनिधि नहीं है.'
बीजेपी का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी की गाड़ी RSS की वजह से चलती है. ओवैसी ने कहा कि अमित शाह या बीजेपी बेरोजगारी, चीन और अन्य मुद्दों पर नहीं बोलेंगे..वे केवल मुसलमानों के खिलाफ बोलेंगे.
ओवैसी ने कहा, 'समान नागरिक संहिता पर ओवैसी ने कहा कि इस देश को एकसमान रोजगार चाहिए, महंगाई से मुक्ति चाहिए. उन्होंने कहा कि इस देश को समान नागरिक संहिता की आवश्यकता नहीं है. तुम मेरी संस्कृति को नहीं चुरा सकते. आप समान नागरिक संहिता की बात करते हैं और लव जिहाद / धर्मांतरण विरोधी कानून बनाते हैं.' मुस्लिम कोटा खत्म करने के बयान को लेकर गृह मंत्री पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा, 'मैं स्पष्ट कर दूं कि तेलंगाना में धर्म के आधार पर मुस्लिमों के लिए कोई आरक्षण नहीं है, यहां बीसी-ई श्रेणी के तहत पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण है.'

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










