
टेरर अटैक के वक्त फंसे परिवार की जालाना प्रशासन ने ऐसे बचाई जान, पुलिस की मदद से पहुंचा श्रीनगर
AajTak
टेरर अटैक के दौरान पहलगाम में फंसे जालना के एक परिवार से संपर्क कर जिला प्रशासन ने स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें श्रीनगर भेज दिया. अब जिला प्रशासन ने जालना से पहलगाम गए टूरिस्टों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और कहा कि जालना का पर्यटक पहलगाम में फंस गया है या फिर उन्हें मदद की जरूरत है तो उन्होंने या उनके परिजनों ने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.
महाराष्ट्र के जालना स्थित राजूर के रहने वाले संदीप साबले अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए पहलगाम गए थे और आतंकी हमले के वक्त वह अपने परिवार के साथ पहलगाम में ही थे. हालांकि, उनको और उनके परिवार को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.
वहीं, जालना जिला प्रशासन को संदीप के पहलगाम में फंसे होने की जानकारी मिली तो जिला प्रशासन ने बिना देरी किए परिवार से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से संदीप और उनके परिवार को श्रीनगर पहुंचवा दिया. संदीप साबले अपने परिवार के साथ 20 अप्रैल को मुंबई से पहलगाम के लिए रवाना हुए थे.
जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर इसी बीच जालना जिला प्रशासन की ओर से पहलगाम गए जालना के टूरिस्टों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. ये 02482223132 हेल्पलाइन नंबर जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी किया गया है.
साथ ही प्रशासन ने कहा कि जालना का पर्यटक पहलगाम में फंस गया है या फिर उन्हें मदद की जरूरत है तो उन्होंने या उनके परिजनों ने जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की है.
आपको बता दें मंगलवार को आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटक को निशाना बनाते हुए हमला किया. इस हमले में 26 सैलानियों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों घायल हो गए. हमले के बाद सैलानियों ने दावा किया कि आतंकियों ने उनसे हिंदू हो या मुस्लिम हो पूछ कर गोली मार दी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










