
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हुआ एमएस धोनी और रोहित शर्मा का 'रियूनियन', साक्षी धोनी से गले मिलने का वीडियो वायरल
ABP News
IND vs ENG Semi Final: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान रोहित शर्मा और एमएस धोनी मिले. दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.
Rohit Sharma Meets MS Dhoni Video: 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले को देखने कई जानी-मानी हस्तियां पहुंची. अनिल कपूर से लेकर वरुण धवन और नीता अंबानी भी मैदान में मौजूद रहीं. इसी बीच एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी ने भी सुर्खियां बटोरीं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एम्बेसडर रोहित शर्मा ने भी धोनी और साक्षी से मुलाकात की, जिनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है.
पहले धोनी को सूर्यकुमार यादव द्वारा लगाए गए शानदार सिक्स पर तालियां बजाते देखा गया था. इसके कुछ देर बाद ही कैमरा एक बार फिर धोनी की तरफ घूमा तो रोहित शर्मा भी उसी एंगल में दिखाई दिए. रोहित शर्मा ने पहले धोनी को गले लगाया और फिर उनकी वाइफ साक्षी धोनी से भी गले मिले. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Dhoni hugged Rohit Sharma in stands 🐐 pic.twitter.com/OnVegjdM2O

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












