
टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन, बाबर आजम पाकिस्तान टीम से बाहर; बांग्लादेश के खिलाफ नहीं मिला मौका
ABP News
Babar Azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम को अगली सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन करने वाले बाबर आजम की पाकिस्तान टीम से छुट्टी हो गई है. टूर्नामेंट के 6 मैचों में सिर्फ 91 रन बनाने वाले बाबर को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली अगली वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार (04 मार्च) को बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान किया.
इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया है. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि शाहीन ने भी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था. उन्होंने 5 मैचों की 5 पारियों में 8 विकेट चटकाए, जिसमें उनका बेस्ट 4/30 का है. हालांकि उनकी इकॉनमी बहुत खराब 10.52 की रही.
अपडेट जारी है...

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.












