
टिकट बंटवारे से प्रचार तक... मायावती की पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए बनाया खास प्लान, आकाश आनंद को कमान
AajTak
मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी ने दिल्ली चुनाव को लेकर खास प्लान बनाया है. बसपा के चुनाव अभियान की कमान आकाश आनंद संभालेंगे. पिछले तीन विधानसभा चुनावों में खाता खोलने में भी विफल रही बसपा की रणनीति क्या है?
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में हाथ आजमाने के बाद मायावती की अगुवाई वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अब दिल्ली चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. 2008 के दिल्ली चुनाव में 14 फीसदी वोट शेयर के साथ दो सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली बसपा इसके बाद कभी खाता भी नहीं खोल पाई. इस बार पार्टी नई रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है. पार्टी प्रमुख मायावती ने दिल्ली चुनाव को लेकर खास रणनीति तैयार की है. पार्टी का जोर बड़ी रैलियों और रोड शो की जगह नुक्कड़ सभाओं और डोर-टू-डोर जनसंपर्क पर रहेगा.
बसपा ने बनाई ये रणनीति
बसपा ने दिल्ली चुनाव के लिए जो रणनीति तैयार की है, उसमें कैडर के साथ ही टिकट बंटवारे पर फोकस किया गया है. बसपा कैडर को एक्टिव करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को मैदान में उतारेगी. पार्टी की दिल्ली इकाई जगह-जगह कैडर कैंप के साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठकों का आयोजन करेगी. मायावती का स्पष्ट निर्देश है कि दिल्ली के दलित और बहुजन समाज को बसपा के साथ लाने का प्रयास किया जाए. दिल्ली में दलित समाज की आबादी करीब 20 फीसदी हैं और 12 सीटें इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं. मायावती की नजर इस वर्ग को साधने पर है.
यह भी पढ़ें: ताहिर हुसैन, शाहरुख पठान... विवादित चेहरों के जरिए दिल्ली चुनाव में दम दिखा पाएगी ओवैसी की पार्टी?
बसपा की चुनाव रणनीति में डोर-टू-डोर जनसंपर्क पर फोकस की बात है. बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली की दलित बस्तियों, कॉलोनियों में घर-घर जाकर बसपा की नीतियों के बारे में बताएंगे और आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी का रुख किस तरह का रहा है, इसे बताएंगे. टिकट बंटवारे में भी बसपा जातीय-सामाजिक समीकरणों का ध्यान रख फैसला लेगी. मायावती ने दिल्ली यूनिट से मजबूत उम्मीदवारों के नाम का पैनल बनाकर नेतृत्व को भेजने के लिए कहा है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी ने नहीं दिया भाव! दिल्ली चुनाव में अकेले लड़ेगी जीतन राम मांझी की पार्टी HAM

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







