
'टारगेट पूरे न होने तक जारी रहेगा युद्ध...', पुतिन की ट्रंप को फोन पर दो टूक
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन ने एक घंटे तक चली इस बातचीत के बाद क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने संवाददाताओं को बताया कि मॉस्को चल रहे संघर्ष का कूटनीतिक समाधान खोजने का प्रयास जारी रखेगा, लेकिन इसके मूल कारणों को अनदेखा नहीं करेगा.
रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक और झटका दे दिया है. गुरुवार को ट्रंप ने पुतिन से फोन पर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत की, लेकिन रूस ने साफ कर दिया है कि वह अपने टारगेट पूरे किए बिना पीछे नहीं हटेगा.
क्रेमलिन ने इस बातचीत के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि रूस यूक्रेन के खिलाफ अपने अभियान को तब तक जारी रखेगा, जब तक कि सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते.
एक घंटे तक चली इस बातचीत के बाद क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने संवाददाताओं को बताया कि मॉस्को चल रहे संघर्ष का कूटनीतिक समाधान खोजने का प्रयास जारी रखेगा, लेकिन इसके मूल कारणों को अनदेखा नहीं करेगा.
उशाकोव ने कहा कि पुतिन ने ट्रंप के युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए सीजफायर की अपील को ठुकरा दिया, जो लगभग चार साल और आधे साल से चल रहा है. हालांकि, उन्होंने कीव के साथ राजनीतिक संवाद के माध्यम से बातचीत के जरिए समाधान के लिए तैयार होने की बात कही है.
वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति से यथाशीघ्र शत्रुता बंद करने का आग्रह किया. पुतिन ने अपने छठी बार ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत में अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें बधाई दी और कहा कि अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम में रूस का भी योगदान था.
पुतिन ने कहा, "अमेरिकी क्रांति के दौरान, रूसी सम्राज्ञी कैथरीन द्वितीय ने ब्रिटेन के कूटनीतिक प्रस्तावों को ठुकरा दिया और ब्रिटिश साम्राज्य को तेरह उपनिवेशों के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए रूसी सेना भेजने से इनकार कर दिया."

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








