
टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई टाइटन पनडुब्बी में कैसे हुआ विस्फोट? Video वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एनिमेशन की मदद से यह दिखाया गया है कि समुद्र में पनडुब्बी टाइटन का क्यों और कैसे विस्फोट हुआ. इस हादसे में पनडुब्बी पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी.
पिछले महीने 18 जून को टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकली पनडुब्बी टाइटन विस्फोट का शिकार हो गई थी. हादसे में पनडुब्बी टाइटन पर सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के लगभग दो सप्ताह बाद टाइटैनिक के मलबे से करीब 1600 फीट की दूरी पर टाइटन पनडुब्बी का मलबा बरामद किया गया था.
वहीं, अब इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एनिमेशन के जरिए यह दिखाया गया है कि टाइटन पनडुब्बी पानी में क्यों और कैसे विस्फोट हुआ होगा.
समुद्र में उतरने के 45 मिनट बाद ही टाइटन पनडुब्बी से संपर्क टूट गया था. जिसके बाद अमेरिका ने पनडुब्बी की खोज के लिए एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया था. तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे यूएस कोस्ट गार्ड के अधिकारी ने बताया था कि पनडुब्बी भारी दबाव के कारण विस्फोट का शिकार हो गई.
वायरल वीडियो में भी एनिमेशन की मदद से यह दिखाया गया है कि समुद्र के अंदर पानी के भीतर भारी दबाव के कारण टाइटन पनडुब्बी में कैसे विस्फोट हुआ? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को यूट्यूब अकाउंट AiTelly द्वारा पोस्ट किया गया है. पोस्ट करने के कुछ ही घंटे बाद से वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं.
वीडियो बनाने में ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल
इस एनिमेशन वीडियो को बनाने के लिए ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर ब्लेंडर (Blender) का इस्तेमाल किया गया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि पनडुब्बी का प्रयोगात्मक डिजाइन वास्तविक डिजाइन से कैसे अलग था. टाइटन के खोल (hull) को एयरोस्पेस ग्रेड कार्बन फाइबर से बनाया गया था जबकि यह खोल आमतौर पर स्टील या टाइटेनियम जैसी धातुओं से बनी होती है.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









