
'टाइगर 3' से 'एस्पिरेंट्स 2' तक, इस हफ्ते रिलीज हुए इन फिल्मों-सीरीज के ट्रेलर
AajTak
बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, दर्शकों को बढ़िया कंटेंट परोसने का काम कर रहे हैं. हर हफ्ते नई फिल्मों और सीरीज के टीजर और ट्रेलर रिलीज किए जाते हैं, जो फैंस को आने वाले प्रोजेक्ट्स की झलक देते हैं. इस हफ्ते भी कुछ बढ़िया ट्रेलर रिलीज हुए हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं.
बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक, दर्शकों को बढ़िया कंटेंट परोसने का काम कर रहे हैं. हर हफ्ते कोई नई फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होती है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेकरार रहते हैं. उन्हें इसके लिए बेकरार करने का जिम्मा ट्रेलर और टीजर का होता है. हर हफ्ते नई फिल्मों और सीरीज के टीजर और ट्रेलर रिलीज किए जाते हैं, जो फैंस को आने वाले प्रोजेक्ट्स की झलक देते हैं. इस हफ्ते भी कुछ बढ़िया ट्रेलर रिलीज हुए हैं, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं.
टाइगर 3
सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी फिल्म टाइगर 3 के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रही है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इमोशन्स भी देखने को मिलने वाले हैं. सलमान खान इस बार विलेन बने इमरान हाशमी से टक्कर लेंगे. दिवाली के दिन टाइगर 3 सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है.
हाय पापा
हाय पापा नाम से ही साफ है कि ये कहानी एक ऐसे शख्स के बारे में है, जो अपनी बच्ची के साथ जिंदगी बिता रहा है. फिर उसकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है. लेकिन चीजें इतनी सिंपल नहीं, जितनी लगती हैं. इस फिल्म में साउथ स्टार नानी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर काम कर रहे हैं. फिल्म हाय पापा सिनेमाघरों में 7 दिसंबर को रिलीज होगी.
एस्पिरेंट्स सीजन 2

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.












