
झारखंड: POCSO एक्ट के मामले में पांच साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
AajTak
चतरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एक मामले में पांच साल से फरार चल रहे आरोपी इनामुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पर नाबालिग लड़की के साथ बार-बार बलात्कार, जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप है. इसके अलावा आरोपी की पत्नी ने कोर्ट के माध्यम से पीड़िता के परिवार पर झूठा अपहरण मुकदमा दर्ज कराया था.
झारखंड के चतरा जिले में पॉक्सो एक्ट के मामले में पांच सालों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी इनामुल अंसारी उर्फ मोहम्मद इनामुल हक को गिरफ्तार कर लिया है. लावालौंग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए इस आरोपी पर नाबालिग लड़की के साथ बार-बार बलात्कार, गर्भपात कराने और अपहरण करने जैसे गंभीर आरोप हैं.
पुलिस ने बताया कि जुलाई 2020 में लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम मंधनिया की एक नाबालिग लड़की आरोपी इनामुल पर बार-बार दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 10 जुलाई 2020 को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 312 (गर्भपात कराना), 366 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 506 और 508 (धमकी) तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया था.
आरोपी की पत्नी ने दर्ज कराया झूठा मुकदमा
पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया था. साथ ही उसकी पत्नी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कोर्ट के जरिए पीड़िता के परिवार वालों पर ही अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था, ताकि असली मामले में दबाव बनाया जा सके.
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया. दल में लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
जांच टीम ने तकनीकी जांच में मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और मजबूत मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन का पता लगाया. और फिर पांच साल बाद लावालौंग क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










