
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर BJP हमलावर, JMM बैकफुट पर । opinion
AajTak
एक तरफ जहां बीजेपी कह रही है कि राज्य में यूसीसी लागू किया जाएगा वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन खुलकर कह रहे हैं कि राज्य में न यूसीसी लागू होगा और एनआरसी. इस तरह विधानसभा चुनावों में यूसीसी का मुद्दा गरमा गया है. क्या समान सिविल संहिता के नाम पर बीजेपी आदिवासी-मुस्लिम गठजोड़ को तोड़ सकेगी?
झारखंड विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में समान सिविल संहिता (यूसीसी) लागू करने के मुद्दे पर फोकस्ड हो गई है. केवल मेनिफेस्टो में ही नहीं जिस तरह गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनाव रैलियों में बातें की हैं उससे लगता है कि झारखंड चुनावों में बीजेपी यूसीसी को मुद्दा बनाना चाह रही है. बीजेपी एक तरफ यूसीसी से आदिवासियों को बाहर रखने का वादा करती है, साथ ही ये भी कि बीजेपी सरकार आएगी और घुसपैठियों को झारखंड की सीमा से बाहर निकालेगी. बीजेपी दरअसल कांग्रेस और झामुमो के एक होने के चलते आदिवासी और मुस्लिम वोटों के गठजोड़ को तोड़ना चाहती है. जिन बांग्लादेशियों को बीजेपी बाहर करने की बात कर रही है उसमें शत प्रतिशत अवैध अप्रवासी मुस्लिम समुदाय के ही हैं. एक तरफ जहां बीजेपी कह रही है कि राज्य में यूसीसी लागू किया जाएगा वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने खुलकर कह रहे हैं कि राज्य में न यूसीसी लागू होगा और एनआरसी. इस तरह विधानसभा चुनावों में यूसीसी का मुद्दा गरमा गया है.
2- अचानक क्यों परवान चढ़ा यूसीसी मुद्दा
झारखंड में जनसांख्यिकी में कथित बदलाव एक विवादास्पद मुद्दा बन चुका है. यही कारण है कि प्रदेश में विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी लगातार बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठा रही है. जुलाई महीने में ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची की एक रैली में इस बारे में बात करते हुए एक बात कही थी कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह जनसांख्यिकी पर एक श्वेत पत्र जारी करेगी. अभी ये सब चल ही रहा था कि अगस्त महीने में इसी से संबंधित झारखंड उच्च न्यायालय ने हेमंत सोरेन सरकार को राज्य के संथाल परगना क्षेत्र में रहने वाले बांग्लादेश से अवैध प्रवासियों की पहचान करने का निर्देश जारी कर दिया. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने अवैध आव्रजन पर कार्यकर्ता डेनियल डेनिश द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए सरकार को यह निर्देश दिया था. इस आदेश के बाद जाहिर है कि यह मामला तूल पकड़ना ही था.
न्यायालय ने सरकार से क्षेत्र में मूल निवासियों और अवैध प्रवासियों के बीच अंतर करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने को कहा. पीठ ने निर्देश दिया कि राशन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की पूरी तरह से जांच के बाद ही उन्हें जारी किया जाना चाहिए. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को सबूत दिए थे कि संथाल परगना के छह जिलों - देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुर, गोड्डा और जामताड़ा में अवैध अप्रवासी बसे हुए हैं. उन्होंने कई दशकों में महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय बदलाव को दर्शाने वाले आँकड़े प्रस्तुत किए, जिसमें आदिवासी जनसंख्या प्रतिशत 1951 में 44.67% से घटकर 2011 में 28.11% हो गया, जबकि इसी अवधि के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिशत 9.44% से बढ़कर 22.73% हो गया.
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बार-बार यह कहते रहे हैं कि संथाल परगना में संथाल परगना काश्तकारी (एसपीटी) अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है और इसका फायदा बांग्लादेशी घुसपैठिए उठा रहे हैं.इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने भी कुछ इसी तरह का फैसला सुना दिया. जिसमें यह कहा गया है कि देश भर से घुसपैठियों को उनके देश में पहंचाया जाए.
2-झारखंड में मुस्लिम वोट का गणित क्या

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



