
झारखंड में फिर चढ़ा सियासी पारा, JMM से सहयोगी दल कांग्रेस नाखुश, शक की सुई BJP की तरफ
AajTak
झारखंड में सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस के बीच मनमुटाव दिखने लगा है. इसके अलावा दोनों दलों के भीतर भी आपसी कलह जारी है. इस पूरे मामले को लेकर विपक्षी दल बीजेपी पर आरोप लगाए जा रहे हैं.
झारखंड़ में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच बन नहीं रही है. लिहाजा पार्टी के सीएलपी, पीसीसी और मंत्रियों समेत 30 नेताओं की बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित की गई. दरअसल 7 मई को पार्टी के प्रभारी ने जाकर खुद मुख्यमंत्री से मिलकर मांग की थी कि गठबंधन की सरकार को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन हो, जो कि कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तय करे. हालांकि, इस पर मुख्यमंत्री ने तवज्जो नहीं दी. हालांकि, जेएमएम और कांग्रेस अपने अपने दल के अंदर कलह से भी परेशान है. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या सरकार अपने पांच साल पूरे कर पाएगी?
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बजट सत्र में कह चुके हैं कि उनकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें हो रही हैं. कांग्रेस ने उस वक्त भी उनके बयान का समर्थन किया था और अभी भी कर रही है. हालांकि, मुख्यमंत्री सोरेन से कांग्रेस इस बात को लेकर नाराज भी है कि जेएमएम सिर्फ अपने मन का कर रही है. जेएमएम से 7 मार्च को ही कोऑर्डिनेशन कमेटी और सीएमपी के लिए कहा गया था, लेकिन जेएमएम के कान में जूं तक नहीं रेंगी. गठबंधन में रहकर और समर्थन देकर भी अपनी सरकार में ही तवज्जों नहीं मिल रही तो कांग्रेस ने अपने नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की. हालांकि, दूसरा पहलू ये भी है कि अपने ही दल में चल रहे अंतर्कलह से भी जेएमएम और कांग्रेस परेशान है. कांग्रेस भी कहती है कि जेएमएम में कुछ असंतोष है, जिसे उसे दूर करना होगा. जेएमएम विधायक लोबिन हेम्ब्रम और सीता सोरेन (शिबू सोरेन की पुत्रवधू) के ही तेवर बागी हैं. उनका कहना है कि जल, जंगल और जमीन का सरकार गैर-कानूनी ढंग से दोहन करवा रही है. लोबिन भी 1932 के खतियान पर आधारित नियोजन नीति की मांग को लेकर लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं और वो भी पार्टी के इच्छा के खिलाफ. उधर, सीता सोरेन भी बुधवार को पार्टी के खिलाफ कार्यक्रम करेंगीं, यानी हलचल दोनों ही घटकों में है.
इस पूरे मामले में शक की सुई बेशक बीजेपी की तरफ घूम रही है. खुद कांग्रेस औए जेएमएम भी आरोप लगाती है कि BJP सरकार को अस्थिर करने की फिराक में है. हालांकि, BJP कांग्रेस और जेएमएम के आरोपों को बेतुका मानती है. बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का कहना है कि जैसे पाकिस्तान में कोई भूचाल आता है तो उसे कश्मीर याद आती है यानी मुद्दे से भटकाने के लिए वो कश्मीर को सामने लाता है, ठीक उसी तरह झारखंड़ में जब सरकार जनता के मुद्दों से घिर जाती है तो उसे BJP याद आती है और वो तमाम बातों का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ती है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



