
झारखंड में जॉब के लिए जानलेवा रेस... सुबह 5 बजे से लगी लाइन, 11 बजे रेस, दौड़ते ही गिरकर हुई मौत
AajTak
झारखंड में सिपाही के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. जिसके लिए अलग-अलग जिलों में फिजिकल टेस्ट आयोजित की जा रही है. दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. जिसको लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं, अब भर्ती के लिए दौड़ में शामिल युवक ने दर्दनाक कहानी बताई है.
झारखंड पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जा रहा है. जिसके लिए दौड़ अलग-अलग जिलों में आयोजित की जा रही है. वहीं, दौड़ के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. इसी दौड़ में बिहार के रहने वाले दो भाइयों में से एक की जान चली गई. बड़े भाई के मौत से छोटा भाई सदमे में है और उसने पूरे मामले की दर्दनाक कहानी बताई है.
बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव के दो भाई 27 अगस्त को झारखंड के गिरिडीह में उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में भाग लेने गए थे. 28 अगस्त को दौड़ होना था. दौड़ के लिए सुबह 5 बजे का समय था. सभी अभ्यर्थियों को 5 बजे से ही लाइन में लगा दिया गया. लेकिन 11:00 बजे दौड़ की शुरुआत की गई. भीषण गर्मी की वजह से गंगरा गांव के गोविंद कुमार और कई सारे अभ्यर्थी दौड़ के दौरान ही बेहोश हो गए.
यह भी पढ़ें: झारखंड: सिपाही भर्ती की रेस कैसे बनी 'मौत' की दौड़? 11 अभ्यर्थियों की जान कैसे गई, सामने आई ये वजहें
छोटे भाई ने दो राउंड की दौड़ के बाद छोड़ दिया था ग्राउंड
गर्मी अधिक होने के कारण छोटा भाई निर्मित दो चक्कर के बाद ग्राउंड छोड़ दिया और बड़ा भाई गोविंद नौकरी पाने के जुनून में दौड़ जारी रखा. छोटा भाई निर्मित दौड़ से बाहर निकलकर भाई का इंतजार कर रहा था. तभी सूचना मिली की लगभग दो दर्जन अभ्यर्थी चक्कर खा कर गिर गए. स्थिति नाजुक होने के कारण गोविंद को पहले प्राथमिक इलाज के लिए गिरिडीह के अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिर रात आठ बजे उसे धनबाद रेफर कर दिया गया.
धनबाद में भी गोविंद की स्थिति को नाजुक देखते हुए उसे रांची के रिम्स ले जाने को कहा गया. लेकिन रांची के रिम्स में दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी गोविंद को एडमिट नहीं किया गया और गोविंद की मौत हो गई. गोविंद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घर का एक मात्र कमाने वाले पुत्र के चले जाने का गम न केवल उसके परिवार वालों को बल्कि पूरे गांव को सता रहा है. गोविंद गंगरा पंचायत में ही स्वच्छता कर्मी के रुप में कार्यरत था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



