
झारखंड में चुनाव जीतकर भी कांग्रेस का क्यों हो गया जम्मू-कश्मीर वाला हाल?
AajTak
झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक को बड़ी जीत मिली है. आदिवासी बाहुल्य राज्य में चुनाव जीतकर भी कांग्रेस का जम्मू कश्मीर वाला हाल हो गया है. जानिए क्यों?
झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक को 56 विधानसभा सीटों पर जीत मिली है. 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए जादुई आंकड़ा 41 सीटों का है. बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है. हेमंत सोरेन ही सीएम होंगे, इसमें भी कोई शक-सुबहा नहीं है लेकिन सरकार की तस्वीर क्या होगी? यह नतीजे आने के तीन दिन बाद तक स्पष्ट नहीं है. जेएमएम की अगुवाई वाली सरकार में कांग्रेस पावरफुल भागीदारी चाह रही है.
झारखंड की नई हेमंत सोरेन सरकार में कांग्रेस ने डिप्टी सीएम पद मांगा था लेकिन बात नहीं बनी. जेएमएम ने डिप्टी सीएम पद देने से इनकार कर दिया तो पार्टी चार मंत्री पद की मांग पर आ गई. कांग्रेस चार मंत्री पद के लिए तोलमोल में जुटी है लेकिन झारखंड विधानसभा की ताजा तस्वीर को देखते हुए यह भी मुश्किल माना जा रहा है. कांग्रेस के नेता जेएमएम से तोलमोल करने में जुटी है लेकिन पार्टी की बार्गेन पावर को देखते हुए चर्चा तो यह तक शुरू हो गई है कि झारखंड में भी कांग्रेस का हाल जम्मू कश्मीर वाला हो गया है. ऐसा क्यों कहा जा रहा है, इसे समझने से पहले ये जान लेना भी जरूरी है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का क्या हाल हुआ?
जम्मू कश्मीर में क्या हुआ था?
जम्मू कश्मीर की चर्चा इसलिए हो रही है कि वहां सत्ताधारी गठबंधन की जीत के बाद विधानसभा की तस्वीर कुछ ऐसी बनी कि नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार बनाने और चलाने के लिए कांग्रेस पर निर्भर नहीं रही. नतीजा ये हुआ कि कांग्रेस तमाम प्रयासों के बावजूद सरकार गठन के दिन तक मनमाफिक कैबिनेट बर्थ नहीं ले पाई और अंत में सरकार में शामिल न होकर बाहर से समर्थन करने का ऐलान कर दिया. नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता भी यह कह चुके हैं कि कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं हैं. जम्मू कश्मीर चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जबकि कांग्रेस के छह विधायक जीते थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड के चुनावी रिंग में अगर जयराम महतो की पार्टी JLKM नहीं होती तो नतीजे कुछ और होते, जानिए कहां-कहां बिगड़ा NDA का गेम
लेफ्ट के एक और आम आदमी पार्टी के एक विधायक के साथ ही चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से ही नेशनल कॉन्फ्रेंस नंबरगेम में 48 सीटों तक पहुंच गई जो जरूरी जादुई आंकड़ा भी है. जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार कांग्रेस के समर्थन के कांग्रेस उसके लिए जरूरी या मजबूरी नहीं रही. नेशनल कॉन्फ्रेंस की कांग्रेस पर निर्भरता खत्म हो जाने का नतीजा ये हुआ कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी की बार्गेनिंग पावर कमजोर हुई और उसे चुनाव पूर्व गठबंधन के बावजूद सरकार को बाहर से समर्थन का ऐलान करना पड़ा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



