
झारखंड में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, अलकायदा से जुड़े आतंकवादी सहित सात गिरफ्तार
AajTak
लोहरदगा के हेंजला कौवाखाप से पकड़ा गया यह आतंकवादी अलकायदा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. एटीएस की टीम ने इसे दो हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
झारखंड में एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 14 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) आतंकी संगठन से जुड़े सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. इस छापेमारी में लोहरदगा जिले के हेंजला कौवाखाप से एक आतंकवादी को दो हथियारों के साथ पकड़ा गया है, जिसकी पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) श्रद्धा केरकेट्टा ने की है.
हेंजला में आतंकवादी की गिरफ्तारी
लोहरदगा के हेंजला कौवाखाप से पकड़ा गया यह आतंकवादी अलकायदा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. एटीएस की टीम ने इसे दो हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती. पुलिस भी अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.
राज्य भर में छापेमारी और गिरफ्तारियां
एटीएस की इस व्यापक कार्रवाई के तहत झारखंड के विभिन्न जिलों में 14 स्थानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान हजारीबाग के पेलावल समेत अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की गई, जिसमें कुल सात आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. यह सभी आतंकी अलकायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.
एटीएस की कार्रवाई से हड़कंप

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










