
झारखंड पुलिस ने पंजाब के 4 लोगों समेत पकड़े 8 ड्रग तस्कर, भारी मात्रा में अफीम और नकदी बरामद
AajTak
पलामू पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने देसातु-पनकी-लावालोंग रोड पर एक जंगल के पास एक चार पहिया वाहन को रोका और तलाशी ली. जिससे नशीले पदार्थ की खेप और नकदी बरामद हुई.
झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को आठ संदिग्ध ड्रग तस्करों को भारी मात्रा में अफीम और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से चार पंजाब के रहने वाले हैं.
पलामू पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने देसातु-पनकी-लावालोंग रोड पर एक जंगल के पास एक चार पहिया वाहन को रोका और तलाशी ली.
तलाश के दौरान उस कार से 3.14 क्विंटल अफीम बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने कार में सवाल चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद शुरू हुआ पकड़े गए लोगों से पूछताछ का सिलसिला.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से डबलू यादव, उसके दो बेटों और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया.
एक अधिकारी ने बताया कि अफीम के अलावा, पुलिस ने 33 लाख रुपये नकद, पांच कारें, अफीम तस्करी की जानकारी वाली एक डायरी और 12 मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










