
झारखंड: जामताड़ा के मुस्लिम बहुल इलाकों के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश! एक्शन में सरकार, मांगी रिपोर्ट
AajTak
साइबर ठगी के लिए मशहूर जामताड़ा स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश के मसले को लेकर चर्चा में आ गया है. उर्दू विद्यालय के नाम पर शुक्रवार के दिन साप्ताहिक अवकाश को लेकर सरकार ने रिपोर्ट तलब की है.
झारखंड के जामताड़ा में मुस्लिम बहुल इलाकों में रविवार के बजाय शुक्रवार को विद्यालयों में छुट्टी के मामले को लेकर प्रदेश सरकार एक्शन में आ गई है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जामताड़ा जिले के शिक्षा पदाधिकारियों को तलब किया है. मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रदेश के स्कूलों की जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा है. उन्होंने कहा कि स्कूलों में रविवार को ही अवकाश रहेगा. इस तरह का निर्णय कोई समिति नहीं ले सकती है, सिर्फ विभाग का आदेश मान्य होगा.
जामताड़ा के DEO, DSE और बाकी अधिकारी सोमवार को स्कूलों की रिपोर्ट लेकर मंत्री के आवास पहुंचे. जगरनाथ महतो ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार नियम कायदे से चलती है. अवकाश को लेकर विभाग के आदेश का अनुपालन किया जाना चाहिए. उन्होंने दो टूक कहा कि एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट दी जाए. संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई हो सकती है.
इससे पहले इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरीं कि जामताड़ा के मुस्लिम बहुल इलाकों में रविवार के बजाय शुक्रवार को विद्यालयों में छुट्टी दी जाती है. जिन इलाकों में मुस्लिमों की आबादी अधिक है, वहां संचालित विद्यालय में शुक्रवार को छुट्टी रहती है और रविवार के दिन विद्यालय का संचालन होता है. शुक्रवार को विद्यालय के छात्र नमाज पढ़ने के लिए जाते हैं. स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है.
हालांकि शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. जब मामला चर्चा में आया है तो जांच करने के दौरान पता चला कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे जिले में मात्र 6 ही उर्दू विद्यालय संचालित हैं. आंकड़ों से इतर 100 से अधिक उर्दू विद्यालय इलाके में चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग दबाव देकर विद्यालय का नाम के आगे उर्दू विद्यालय लिखवा देते हैं.
आजतक के संवाददाता जब मौके पर पहुंचे तो यह भी बात सामने आई कि मुस्लिम बहुल इलाके में संचालित हिंदी विद्यालयों में भी शुक्रवार को छुट्टी दी जाती है. स्कूलों में छुट्टी की लिस्ट में यह स्पष्ट नजर आता है कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों को हिंदी विद्यालय और उर्दू विद्यालय में वर्गीकरण किया गया है. जैसे बकरीद की छुट्टी हिंदी विद्यालयों में नहीं दी गई है. रविवार होने की वजह से सामान्य छुट्टी घोषित है, लेकिन उर्दू विद्यालयों में 10 एवं 11 तारीख को बकरीद की छुट्टी दी गई है.
इस मामले के उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. जब जिले के उपायुक्त से पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर कन्नी काट ली कि मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है और उन्हीं से पूछिए. बाद में उपायुक्त ने फोन पर बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. वहीं, स्थानीय विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि यह बेबुनियाद सवाल है, विद्यालय में जात पात धर्म नहीं होना चाहिए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








