
'झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने का वक्त...', बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे
AajTak
झारखंड सरकार ने आज से शुरू हुए रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को राहत दी है. मुस्लिम कर्मचारी को रोज 1 घंटे पहले छुट्टी का आदेश जारी हुआ है. शुक्रवार को तो जुमे की नमाज के दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक छुट्टी मिलेगी.
रमजान में छुट्टियों के ऐलान से झारखंड की सियासत गरमा गई है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा कि झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है.
बता दें कि झारखंड सरकार ने आज से शुरू हुए रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को राहत दी है. मुस्लिम कर्मचारी को रोज 1 घंटे पहले छुट्टी का आदेश जारी हुआ है. शुक्रवार को तो जुमे की नमाज के दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक छुट्टी मिलेगी. इसके बाद सिसायत गरमा गई है. बता दें कि झारखंड सरकार ने रमज़ान में मुस्लिम अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष छुट्टी की व्यवस्था की है. आदेश के अनुसार मुस्लिम कर्मचारी प्रतिदिन शाम 4 बजे के बाद ऑफिस से छुट्टी ले सकते हैं. इसके अलावा रमज़ान के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक विशेष अनुमति प्रदान की गई है.
आज यानी 2 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है. रमजान साल का नौवां महीना होता है. इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का खास महत्व है. इस महीने इस्लाम धर्म के लोग पूरी शिद्दत से खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं. प्रत्येक दिन रोजा रखने वाले मुसलमान रमजान के आखिरी दिन अल्ला का शक्रिया अदा करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं. इस्लाम धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भारत में रमजान का महीना कब और किस दिन शुरू होगा, यह मक्का में चांद के दिखाई देने पर निर्भर करता है. सऊदी अरब में चांद दिखाई देने के अगले दिन भारत में रमजान शुरू होता है और मुसलमान पहला रोजा रखते हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










