
ज्योति मौर्य केस में बढ़ीं मनीष दुबे की मुश्किलें, निलंबन के साथ FIR दर्ज कर जांच की सिफारिश
AajTak
Dg होमगार्ड BK Maurya ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की है. डीआईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजी होमगार्ड ने शासन को अपनी संस्तुति भेज दी है. Dg ने कहा एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की हत्या की साजिश की ऑडियो जांच कराने के लिए एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए.
बीते दिनों अपने प्रेम-प्रसंग के कारण चर्चा में आईं एसडीएम ज्योति मौर्य के मामले में बड़ी खबर सामने आई हैं. पहले से विवाहित एसडीएस के कथित प्रेमी मनीष दुबे (Homeguard commandent) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मनीष दुबे बड़ी कार्रवाई के जद में आ सकते हैं. उनके खिलाफ FIR दर्ज करने और इसके साथ ही उनको संस्पेंड करने की संस्तुति की गई है. बता दें कि मनीष दुबे और एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला विवाहेतर संबंधों के कारण चर्चा में बना हुआ है और बीते कई दिनों से इस मामले जिस तरह के खुलासे हुए हैं और नई बातें सामने आई हैं, उन्हें प्रशासनिक छवि खराब होने के तौर पर देखा जा रहा है.
FIR की सिफारिश जानकारी के मुताबिक, Dg होमगार्ड BK Maurya ने मनीष दुबे को सस्पेंड करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की है. डीआईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीजी होमगार्ड ने शासन को अपनी संस्तुति भेज दी है. Dg ने कहा एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की हत्या की साजिश की ऑडियो जांच कराने के लिए एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए. डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह की जांच रिपोर्ट के आधार पर मनीष दुबे के सस्पेंशन की सिफारिश की गई है. मनीष दुबे के सस्पेंशन और एफआईआर दर्ज कर वायरल ऑडियो मामले में एफआइआर दर्ज करने की संस्तुति पर शासन जल्द ही निर्णय लेगा.
मुश्किल में मनीष दुबे बता दें कि SDM ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के साथ व्हाट्सएप चैट लीक (WhatsApp Chat Leak) होने के बाद चर्चा में आए महोबा के होमगार्ड जिला कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. मनीष विभागीय जांच में दोषी पाए गए हैं. डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट डीजी होमगार्ड बीके मौर्या को सौंप दी है. जिसमें मनीष दुबे को सस्पेंड (Suspend) करने की संस्तुति कर दी गई है.
मनीष दुबे के खिलाफ तीन मामले दरअसल, मनीष दुबे पर कार्रवाई सिर्फ ज्योति मौर्य केस को लेकर नहीं हो रही है. बल्कि, दो अन्य महिलाओं ने उनके खिलाफ शिकायत की थी. इन तीनों केस में जांच के बाद ही मनीष दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की गई है. जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद मनीष दुबे पर कार्रवाई तय होगी.
बता दें कि, जांच में मनीष दुबे के खिलाफ तीन मामले सामने आए हैं. पहला तो एसडीएम ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध को लेकर है ही. जिसकी वजह से विभाग की धूमिल हुई छवि है. दूसरा मामला अमरोहा जिले का है. यहां मनीष दुबे के खिलाफ एक महिला होमगार्ड ने अकेले में मिलने के लिए बुलाने का आरोप लगाया था.
यह भी कहा कि जब महिला होमगार्ड मिलने नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी गई. महिला होमगार्ड ने इस मामले की शिकायत डीजी होम से भी की थी. तीसरी शिकायत में मनीष दुबे की पत्नी का भी जिक्र किया गया है, जिसमें मनीष दुबे की पत्नी ने जांच के दौरान लिखित बयान देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद मनीष दुबे अब उससे 80 लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










