
ज्योति मल्होत्रा की कोर्ट में पेशी, अब तक नहीं मिली चार्जशीट की कॉपी, इस दिन होगी अगली सुनवाई
AajTak
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा को अदालत में उनकी दसवीं पेशी पर पेश किया गया, लेकिन उन्हें चार्जशीट की कॉपी नहीं मिली. वकील कुमार मुकेश ने कहा कि वह कॉपी लेने के लिए याचिका दायर करेंगे. अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी.
हिसार की एक स्थानीय अदालत ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत सोमवार को बढ़ा दी. अब उनकी अगली पेशी 3 सितंबर को होगी. ज्योति मल्होत्रा को मई में जासूसी के शक में गिरफ्तार किया गया था.
सोमवार को ज्योति मल्होत्रा को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार के सामने पेश किया गया. सुनवाई के दौरान अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाकर 3 सितंबर तक कर दी. उनके वकील कुमार मुकेश ने बताया कि फिलहाल चार्जशीट की कॉपी भी ज्योति को उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिसके लिए वह अदालत में याचिका दायर करेंगे.
कैसे हुई गिरफ्तारी? हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा "Travel with JO" नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थीं. उन्हें 16 मई को हिसार पुलिस ने नई अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया था. उन पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (Official Secrets Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दावा किया था कि ज्योति का संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) से जुड़े लोगों के साथ था. हालांकि पुलिस के अनुसार, अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि ज्योति के पास किसी भी तरह की सैन्य या रक्षा संबंधी जानकारी थी.
पाकिस्तानी राजनयिक से संपर्क पुलिस सूत्रों ने पहले बताया था कि ज्योति का नवंबर 2023 से एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नाम के व्यक्ति से संपर्क था, जो पाकिस्तान उच्चायोग (High Commission) में कार्यरत था. भारत सरकार ने दानिश को 13 मई को जासूसी में लिप्त होने के आरोप में निष्कासित कर दिया था.
पुलिस का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लोग ज्योति को एक "एसेट" के रूप में तैयार कर रहे थे. हालांकि अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ज्योति ने कोई संवेदनशील जानकारी साझा की या नहीं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










