
जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीतेंगे या नहीं आज होगा फैसला, लेकिन ट्रंप ने पहले ही दे दी ये धमकी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युओमो का समर्थन किया है और चेतावनी दी है कि अगर डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ममदानी चुनाव जीतते हैं तो वे संघीय फंडिंग रोक देंगे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ममदानी की जीत पर केवल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया. उन्होंने पूर्व न्यूयॉर्क गवर्नर एंड्रयू क्युओमो का समर्थन करते हुए डेमोक्रेट उम्मीदवार ज़ोहरान ममदानी की जीत पर संघीय फंड रोकने की धमकी दी है. चुनाव मंगलवार को होना है.
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अगर ममदानी चुनाव जीतते हैं तो "यह बहुत ही असंभव है कि मैं संघीय फंडिंग दूं, सिवाय उस न्यूनतम राशि के जो कानूनी रूप से आवश्यक है."
यह भी पढ़ें: विवादों में घिरे न्यूयॉर्क मेयर उम्मीदवार जोहरान ममदानी, क्या 9/11 की सुनाई झूठी कहानी?
चुनावी सर्वेक्षणों के मुताबिक, 34 वर्षीय ममदानी पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा से आगे चल रहे हैं. क्युओमो, जिन्होंने पहले डेमोक्रेटिक प्राइमरी में ममदानी से हारने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था, अब ट्रंप के अप्रत्याशित समर्थन से चर्चा में हैं.
ट्रंप ने अपने ही उम्मीदवार क नहीं किया समर्थन
ट्रंप ने अपनी ही पार्टी रिपब्लिकन की सीमाओं को पार करते हुए क्युओमो का समर्थन किया है. उन्होंने ममदानी और रिपब्लिकन उम्मीदवार स्लिवा - दोनों से दूरी बनाते हुए कहा कि क्युओमो बेहतर विकल्प हैं. न्यूयॉर्क जैसे डेमोक्रेट-प्रधान शहर में स्लिवा जनमत सर्वेक्षणों में काफी पीछे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








