
जोशीमठ के बाद अब बद्रीनाथ हाईवे पर आईं दरारें, एक्सपर्ट की टीम ने किया दौरा
AajTak
उत्तराखंड के शहर जोशीमठ का संकट बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंच गया है. चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि बद्रीनाथ हाईवे पर दरारें आ गई हैं. डीएम ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 और 25 जनवरी को भारी बारिश/बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. इसे लेकर अफसरों को निर्देश दिए गए हैं.
उत्तराखंड के शहर जोशीमठ का संकट बद्रीनाथ हाईवे तक पहुंच गया है. चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि बद्रीनाथ हाईवे पर दरारों की सूचना मिली है. इसे लेकर मौके पर एक्सपर्ट की टीम मौके पर भेजी गई थी. टीम ने जांच कर दरारों की सूचना दी है. इससे पहले सोमवार को आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों के बारे में सूचना दी थी.
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI) की एक टीम को निरीक्षण के लिए मौके पर भेजा गया था. उन्होंने बताया कि टीम ने निरीक्षण करने पर बताया कि यहां दरारें देखी गई हैं. उन्होंने कहा कि इन दरारों के पीछे हाईवे के किनारे बसाहट हो सकती है.
डीएम ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 और 25 जनवरी को भारी बारिश/बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. इसे देखते हुए नोडल अधिकारियों को राहत शिविरों में कंबल, हीटर और जनरेटर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.
वहीं, लोक निर्माण विभाग (PWD) और सीमा सड़क संगठन (BRO) को अलर्ट पर रहने और बर्फबारी के कारण उत्पन्न अवरोधों को दूर करने के लिए कहा गया है.
दरअसल, जोशीमठ के संकट को देखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. क्योंकि कई घरों, होटलों और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में भूस्खलन के कारण दरारें आ गईं थीं. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जोशीमठ में स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान राहत और बचाव के लिए राज्य प्रशासन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था.
वहीं आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ में 261 प्रभावित परिवारों को अंतरिम राहत के रूप में 3.45 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है. साथ ही कहा कि जोशीमठ के पास सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट रुड़की द्वारा वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके मॉडल प्रोटोटाइप प्रीफैब्रिकेटेड शेल्टर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. चमोली के ढाक गांव में वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके के मॉडल प्रोटोटाइप प्रीफैब्रिकेटेड शेल्टर के निर्माण के लिए भूमि का चयन करने के बाद, जमीन के समतलीकरण, बिजली, पानी, सीवर आदि की व्यवस्था के लिए काम शुरू हो गया है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




