
'जॉर्ज सोरोस से कभी एक पैसा नहीं लिया', जानें 15 साल पुराने ट्वीट पर शशि थरूर ने क्यों दी सफाई
AajTak
अमेरिकी कारोबारी और निवेशक जॉर्ज सोरोस को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच छिड़ी बहस के बीच शशि थरूर ने 15 साल पुराने एक ट्वीट को लेकर सफाई दी है. इस ट्वीट में उन्होंने जॉर्ज सोरोस के साथ हुई मीटिंग के बारे में बताया था.
कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने जॉर्ज सोरोस को लेकर सफाई दी है. थरूर ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी कारोबारी और निवेशक जॉर्ज सोरोस या उनकी किसी भी संस्था से कभी भी एक पैसा नहीं लिया है.
थरूर ने यह सफाई इसलिए दी है क्योंकि उनके एक 15 साल पुराने ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा है. 26 मई 2009 को किए गए इस ट्वीट में शशि थरूर लिखते हैं,'अपने पुराने दोस्त जॉर्ज सोरोस से मिला. वह भारत को लेकर काफी उत्साहित नजर आए और पड़ोसियों को लेकर उनके मन में जिज्ञासा थी. वह एक निवेशक से कहीं ज्यादा आगे हैं. सोरोस विश्व के एक चिंतित नागरिक हैं.'
कांग्रेस पर हमलावर है बीजेपी
दरअसल, जॉर्ज सोरोस को लेकर इन दिनों भारत की सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी आरोप लगा रही है कि विपक्षी पार्टी के जॉर्ज सोरोस के साथ अच्छे संबंध हैं और यह अमेरिकी निवेशक भारत की सरकार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. इस बीच शशि थरूर का 15 साल पुराना ट्वीट वायरल होने पर वह भी निशाने पर आ गए. लोग उनसे सवाल पूछने लगे कि इस ट्वीट के बारे में उनका क्या खयाल है? इस पर जवाब देते हुए थरूर ने बताया कि वह इस ट्वीट के बाद जॉर्ज सोरोस से सिर्फ एक बार और मिले हैं.
थरूर ने बताया- कैसे हुई पहचान
सोरोस से मुलाकात के बारे में बताते हुए शशि थरूर ने कहा,'इस ट्वीट के बारे में अस्वस्थ जिज्ञासा है. मैं अपने UN के दिनों में न्यूयॉर्क के एक ईमानदार अंतरराष्ट्रीय सोच वाले निवासी के रूप में सोरोस को अच्छी तरह से जानता था. वह सामाजिक अर्थों में एक मित्र थे. मैंने कभी भी उनसे या उनके किसी भी फाउंडेशन से अपने लिए या किसी संस्था या उद्देश्य के लिए एक पैसा नहीं मांगा और न ही लिया.'

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




