
'जैसा बोल रही हूं वैसा करो...', अश्लील वीडियो कॉल कर पुलिस वाले से ऐंठे 75 हजार रुपये
AajTak
बांदा में पुलिस कांस्टेबल को अश्लील वीडियो कॉल करके ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है. आरोपियों ने वीडियो डिलीट करने की एवज में उससे 75 हजार रुपये ऐंठ लिए. परेशान होकर कांस्टेबल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
उत्तर प्रदेश के बांदा में कुछ लोगों ने पुलिस कांस्टेबल को वीडियो कॉल किया और फिर उसका MMS बनाकर ब्लैकमेल करने लगे. बाद में जेल भिजवाने की धमकी देते हुए उससे 75 हजार रुपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए.
परेशान होकर कांस्टेबल भानु प्रताप ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया, जिसके बाद ASP ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
वहीं, कांस्टेबल भानु प्रताप ने बताया कि 10 जुलाई को उन्हें WhatsApp पर मैसेज आया. जैसे ही वह मैसेज देखने लगा, उसे वीडियो कॉल आने लगी. उसने जैसे ही वीडियो कॉल उठाया तो होश उड़ गए. दरअसल, वीडियो कॉल में लड़की अपने कपड़े उतार कर गंदी हरकत कर रही थी. फिर लड़की ने उसे बाथरूम में जाने को बोला. फिर कहा कि मैं जैसा बोल रही हूं, वैसा करो. कांस्टेबल ने लड़की को ये कहते हुए डांट दिया कि मैं शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं. मैं कोई भी गलत हरकत नहीं करूंगा.
क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर के नाम से आया कॉल लड़की ने कहा कि वो रात को 9 बजे फिर से कॉल करेगी. जैसे ही 9 बजे लड़की का कॉल आया कांस्टेबल ने नहीं उठाया. इस पर लड़की ने WhatsApp पर उसे पहली वीडियो कॉल का वीडियो भेजा, जो कि अश्लील था. फिर धमकी देते हुए कहा कि हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं. इसके बाद 12 जुलाई को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नोएडा का नाम बताकर कांस्टेबल को फोन आया, जिसमें कहा गया कि किसी महिला ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है.
75 हजार की डिमांड की गई कांस्टेबल ने जब कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है. वो वीडियो गलत तरीके से बनाया गया है. इस पर कांस्टेबल को कहा गया कि वो Youtube चैनल से बात करे. तभी उसका वीडियो डिलीट हो सकता है. कांस्टेबल ने उनके द्वारा बताए नंबर पर कॉल किया तो उससे 75 हजार रुपये की डिमांड की गई. उससे कहा गया कि 75 हजार मिलने के बाद ही उसका वीडियो डिलीट किया जाएगा. कांस्टेबल ने भी बिना कुछ सोचे-समझे पैसे ट्रांसफर कर दिए. लेकिन उसे फिर से ब्लैकमेलिंग के फोन आने लगे, जिसके बाद वह पूरा मामला समझ गया. कांस्टेबल ने परेशान होकर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसकी जांच अभी जारी है.
ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर क्राइम पुलिस की मदद ली जा रही है. बांदा में साइबर क्राइम का यह पहला केस है. हम प्रयास कर रहे हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



