
जैसा देश, वैसा वेश और वैसी ही बोली... आखिर कैसे हर राज्य की रंगत में रंग जाते हैं पीएम मोदी
AajTak
ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ 2019 के एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बताया कि जब वह 17 साल के थे तो वह अकेले ही एक लंबी यात्रा पर निकल पड़े थे. उन्होंने पूरे देश के लोगों से मिलने की अपनी उत्सुकता के बारे में बात की. वडनगर के रहने वाले पीएम मोदी ने साल 1969 में, महज 17 वर्ष की उम्र में अपना घर छोड़ कर ऐसी यात्रा पर निकल पड़े थे, जिसने बाद में उनमें काफी बदलाव किए.
साल था 1998 और मौका था लोकसभा चुनाव का. उस दौरान सत्ता में रहने की आदी रही कांग्रेस का पूरा जोर इस बात पर था कि कैसे भी करके फिर से सत्ता में आया जाए और सरकार बनाई जाए. आईके गुजराल की संयुक्त मोर्चा सरकार गिरने के बाद सोनिया गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक थीं और अपनी प्लानिंग के तहत वह 138 हेलीपैड और लैंडिंग स्ट्रिप्स पर उतरीं और 1998 चुनाव में अपनी रैली के अंत तक, सोनिया गांधी ने तब 15 मिलियन लोगों को संबोधित किया था.
जब सोनिया गांधी ने दिए थे हिंदी में भाषण इस दौरान अपने भाषणों में उन्होंने हर बार स्थानीय बोलियों के मुताबिक लोगों का अभिवादन करते हुए संबोधनों की शुरुआत की और रोमन लिपि में अपने भाषणों के ड्राफ्ट पढ़ते हुए उन्होंने भारी-भरकम उच्चारण वाले शब्दों का प्रयोग करते हुए हिंदी में भाषण दिया. जब सोनिया गांधी ने इस तरह बोलना शुरू करतीं तो एक विदेशी महिला को इस तरह हिंदी बोलते हुए लोग देखते रह जाते थे. सोनिया गांधी ने इसके लिए काफी प्रयास किए. वह जानती थीं कि अगर उन्हें अपने उस 'इटैलियन फ्रेम' से निकलना है, जिसमें उनके प्रतिद्वंद्वी लगतार ढालने की कोशिश कर रहे हैं तो इसके लिए हिंदी कितनी जरूरी है.
भाषाओं ने तय की है राज्यों की सीमाएं अब 2024 को देखें तो इन 25 वर्षों में, भाषा का खेल पूरी तरह से अलग लेवल पर पहुंच गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है. भारत अनगिनत भाषाओं की भूमि है और इसके लिए कहा जाता है 'कोस कोस पर बदले पानी, चार कोस पर बानी'. इसके साथ ही यह देश ऐसा भी है कि जहां राज्यों की सीमाओं का निर्धारण भी भाषाई आधार पर किया गया है. भाषाओं ने इसके इतिहास और राजनीति को भी आकार दिया है, चाहे वह द्रविड़ राज्यों में हिंदी विरोधी आंदोलन हो, असम में बंगाली विरोधी आंदोलन हो या फिर महाराष्ट्र 'मराठा मानुष' आंदोलन रहा हो.
टूरिस्ट भी इस फैक्ट को अच्छी तरह समझते हैं कि जब वह किसी स्थानीय भाषा में वहां के लोगों की तरह बोलने की कोशिश करते हैं तो इसकी काफी सराहना की जाती है और कभी-कभी इस सरहना का दायरा इतना बड़ा हो सकता है कि आपको किसी घर में आतिथ्य का लाभ मिल सकता है जिसमें स्थानीय स्वाद से भरपूर घर का खाना भी शामिल हो सकता है.
जब 17 साल की उम्र में पीएम मोदी ने की यात्राएं ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ 2019 के एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बताया कि जब वह 17 साल के थे तो वह अकेले ही एक लंबी यात्रा पर निकल पड़े थे. उन्होंने पूरे देश के लोगों से मिलने की अपनी उत्सुकता के बारे में बात की. वडनगर के रहने वाले पीएम मोदी ने साल 1969 में, महज 17 वर्ष की उम्र में अपना घर छोड़ कर ऐसी यात्रा पर निकल पड़े थे, जिसने बाद में उनमें काफी बदलाव किए.
देश के हर हिस्से को यात्री के नजरिए से देख चुके हैं पीएम मोदी उन्होंने राजकोट में रामकृष्ण मिशन आश्रम से शुरुआत की और कोलकाता के पास बेलूर मठ तक की यात्रा की. फिर उन्होंने गुवाहाटी की यात्रा की. बाद में वे स्वामी विवेकानन्द द्वारा अल्मोडा में स्थापित एक अन्य आश्रम में पहुंचे. प्रधानमंत्री बनने के बाद भी पीएम मोदी ने देश के सभी हिस्सों की यात्रा की है, चाहे वह किसी परियोजना का उद्घाटन करना हो, वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाना हो या किसी मंदिर के दर्शन करना हो. भारत के सबसे अधिक यात्रा करने वाले प्रधान मंत्री ने उस पूर्वोत्तर में रिकॉर्ड संख्या में यात्राएं की हैं, जो कि पहले केंद्र की प्रयोरिटी लिस्ट में नहीं रहा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



