
जैद अली ने अनुराग बनकर फंसाया, धर्म परिवर्तन का दबाव डाला..., नोएडा की लड़की ने बताई धोखे की पूरी कहानी
AajTak
नोएडा में काम करने वाली लड़की को संभल के रहने वाले जैद अली ने पहचान बदलकर प्रेमजाल में फंसा लिया. इसके बाद उसका शोषण किया. वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल किया और छह लाख रुपये ले लिया. लड़की को जब सच्चाई पता चली तो वह नोएडा से संभल पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले युवक ने नोएडा में काम करने वाली लड़की को अपनी पहचान बदलकर प्रेमजाल में फंसाया. इसके बाद शारीरिक शोषण किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इस मामले की शिकायत पीड़ित लड़की ने पुलिस से की है. जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस ने देर रात आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया.
दरअसल, यूपी के उन्नाव के मोरवा की रहने वाली लड़की नोएडा की एक कंपनी में काम करती है. चार साल पहले एक युवक ने उसे अपना नाम अनुराग ठाकुर बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया. इसी बीच युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए.
आरोप है कि इसके बाद युवक लड़की को ब्लैकमेल करता रहा. लड़की से धीरे-धीरे 6 लाख रुपये भी ठग लिए. इसके बाद जब लड़की ने युवक पर शादी के लिए दवाब बनाया तो वह शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दवाब डालने लगा.
धर्मांतरण की बात सुनी तो लड़की के उड़े होश
धर्मांतरण की बात सुनकर लड़की हैरान रह गई. उसे पता चला कि युवक का नाम अनुराग नहीं, बल्कि जैद अली है और वह संभल के चंदौसी तहसील में बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली गांव का रहने वाला है. लड़की को जब युवक की साजिश का पता चला तो उसने युवक से पैसे वापस करने की मांग की.
इस पर युवक ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी और नोएडा से फरार हो गया. युवक वापस नहीं लौटा तो लड़की संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र की नरौली पुलिस चौकी पर पहुंच गई. लड़की ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










