
जैकलीन से रिश्ता, बिजनेस और लोकसभा चुनाव... महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खत में कई बड़े खुलासे
AajTak
खत में सुकेश खुद ही लिखता है कि बहुत से लोग उसके केस के बारे में उससे सवाल पूछते हैं. इसीलिए उसने तय किया कि वो इस खत के ज़रिए खुद के, खुद के केस के और खासतौर पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ खुद की मोहब्बत के बारे में प्वाइंट टू प्वाइंट सारी बातें रखेगा.
तिहाड़ की मंडोली जेल में बंद देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर को हमेशा सुर्खियों में बने रहने की आदत सी हो गई है. उसने एक बार फिर से सभी को चौंका दिया है. 200 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी सुकेश ने जेल में बैठकर फर्राटेदार अंग्रेजी में तीन पन्नों का एक खत लिखा. इसके बाद उसने वो खत अपने वकील अनंत मलिक को भेजा. साथ ही संदेशा भेजा कि उस खत को मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को भेज दिया जाए और फिर ऐसा ही हुआ भी. इस खत में सुकेश ने मन की बात लिख डाली. खत का मजमून देखकर अंदाजा हो जाता है कि सुकेश ने ये खत बड़ी तसल्ली से लिखा है. खत में सुकेश खुद ही लिखता है कि बहुत से लोग उसके केस के बारे में उससे सवाल पूछते हैं. इसीलिए उसने तय किया कि वो इस खत के ज़रिए खुद के, खुद के केस के, और खासतौर पर जैकलीन फर्नांडिस के साथ खुद की मोहब्बत के बारे में प्वाइंट टू प्वाइंट सारी बातें रखेगा. हालांकि इस खत को पढ़ने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे ये खत उसने सिर्फ और सिर्फ जैकलीन फर्नांडिस को जेल जाने से बचाने के लिए लिखा है. खत की शुरुआत मीडिया के साथियों के नाम से होती है. कुछ इस अंदाज में-
सुकेश ने यूं किया खत का आगाज़ डियर मीडिया फ्रेंड, पिछले कई दिनों से मीडिया के हमारे कई दोस्त हमारे उस केस के सिलसिले में जानकारी हासिल करना चाहते हैं. हमसे लगातार इस बारे में पूछ भी रहे हैं कि हमारा केस कहां तक पहुंचा और उसमें अब क्या क्या हो रहा है. असल में उन सभी का मतलब ये है कि जब भी मुझे कोर्ट में पेश किया जाता है, तो मुझसे क्या क्या और कैसी कैसी बातें पूछी जाती हैं, इसी सिलसिले में हमने ये नोट तैयार करने का फैसला किया है ताकि सारी बातें प्वाइंट टू प्वाइंट आपको पता चल सके.
सुकेश ने तीन पन्नों के अपने इस खत में प्वाइंट टू प्वाइंट कुल पांच प्वाइंट रखे हैं. पहले प्वाइंट में वो खुद पर लगे इल्जामों पर कुछ इस तरह सफाई देता है-
खत का प्वाइंट - 1 "सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से मैं ये पढ़ रहा हूं कि वो लोग एक ऐसी तस्वीर बनाने की कोशिश में हैं, जिसके तहत ये साबित किया जा सके कि उन सभी को ठगा गया है और उनके साथ फरेब हुआ है. मगर इसमें गौर करने वाली जो बात है वो ये कि वो सारे लोग जो ये सब कह रहे हैं वो स्कूल जाने वाले बच्चे नहीं हैं या भोले भाले लोग नहीं हैं. अलबत्ता ये कहा जा सकता है कि वो सब के सब अच्छे खासे पढ़े लिखे और समझदार होने के साथ साथ अच्छी पहुंच वाले लोग हैं.
बल्कि ये भी कहा जा सकता है कि उनमें से ज़्यादातर लोगों की पहुंच बहुत ऊपर तक भी है. यानी हरेक प्लेटफॉर्म तक उनकी पहुंच हो सकती है. ऐसे में इतने रुतबे वाले लोगों के बारे में क्या ये कहना सही होगा कि ये सारे लोग आंख बंद करके किसी फरेब या झांसे में आ गए. आपकी स्थिति और परिस्थिति को देखते हुए मेरा एक आग्रह है कि उन तमाम लोगों की सच्ची कहानी सामने लाने की कोशिश कीजिए, जिन्हें तथाकथित शिकार बताया जा रहा है. जहां तक अदालत का सवाल है तो उसे तो सबूत चाहिए, ना कि किसी शिकार की मासूम सी तस्वीर. हम उस दौर में जी रहे हैं जहां सच्ची कहानियों की अहमियत है."
यहां पर सुकेश उल्टे उन लोगों पर उंगलियां उठा रहा है जो पीड़ित हैं यानी ठगी का शिकार हुए हैं. सुकेश की दलील ये है कि इतने पढ़े लिखे रसूखदार और ऊंची पहुंच वाले लोगों को कोई इतनी आसानी से कैसे अपना शिकार बना सकता है. इतना ही नहीं, वो मीडिया से इन पीड़ित या शिकार लोगों की सच्ची कहानी सामने लाने को भी कहता है, इसके बाद सुकेश खत में प्वाइंट नंबर दो लिखता है-

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



