
जैकलीन ने जेल से लेटर लिखने पर रोक लगाने की लगाई थी गुहार, अब सुकेश चंद्रशेखर ने कोर्ट से की ये अपील
AajTak
सुकेश चंद्रशेखर ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि सबसे पहले, उक्त आवेदक (जैकलीन फर्नांडीज) ने खुद को ईओडब्ल्यू मामले में मुख्य अभियोजन गवाह के रूप में उल्लेखित किया है, लेकिन यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि वह संबंधित पीएमएलए (PMLA) मामले में एक आरोपी है.
जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक अर्जी दाखिल करके जैकलीन फर्नांडीज के उस आवेदन पर सुनवाई की मांग की है, जिसमें उसके पत्र लिखने पर रोक लगाने की गुजारिश की गई है. इस संबंध में 22 दिसंबर को सुकेश ने जेल से ही अदालत को एक पत्र लिखा है.
सुकेश ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि ईसीआईआर-54/21 मामले में उसकी सह-आरोपी जैकलीन फर्नांडीज ने उसके खिलाफ जो आवेदन किया है. ये प्रार्थना पत्र उसी मामले के संबंध में दायर किया जा रहा है, जो अदालत में अब 17 जनवरी 2024 को सूचीबद्ध है.
सुकेश ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि सबसे पहले, उक्त आवेदक (जैकलीन फर्नांडीज) ने खुद को ईओडब्ल्यू मामले में मुख्य अभियोजन गवाह के रूप में उल्लेखित किया है, लेकिन यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि वह संबंधित पीएमएलए (PMLA) मामले में एक आरोपी है.
आवेदक को पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी आरोपी बनाया था और उसके बाद ईओडब्ल्यू (EOW) ने आश्चर्यजनक और चुनिंदा तरीके से उसे अपने मामले में गवाह बनाया है, जबकि अन्य सह-आरोपी समान स्तर के हैं. यह एक बायज्ड जांच है, जो परीक्षण के दौरान साफ हो जाएगी. प्रार्थना पत्र के अनुसार, ईडी में पुलिस हिरासत के दौरान, आवेदक (जैकलीन फर्नांडीज) ने रिश्ते का हवाला देकर कई बार सुकेश से अपने हित और समाज में सम्मान की खातिर बयान देने के लिए अनुरोध किया था. आवेदक की ओर से ईडी और ईओडब्ल्यू के सामने अपने बयानों में ये सब कबूल किया गया है, और रिकॉर्ड पर है.
आगे सुकेश ने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि जेल नियम 585 के अनुसार वह दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों और कानूनी सलाहकारों को पत्र लिखने का हकदार है, वो अभिव्यक्ति के अधिकार और बोलने की स्वतंत्रता के दायरे में भी आता है, भले ही वो कानून और संविधान के अनुसार कैद में है.
वो यह भी साफ करता है कि जैसा कि आवेदक (जैकलीन फर्नांडीज) ने आरोप लगाया है कि उसने जैकलीन की गरिमा को ठेस पहुंचाई है या उसे धमकाने या धमकाने की कोशिश की है, यह पूरी तरह से गलत है. यह आरोप आवेदक ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से लगाया है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



