
जेल में सीएम केजरीवाल को इंसुलिन न मिलने का आरोप ! एलजी ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
AajTak
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दिए जाने के आरोपों पर डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. राज निवास के मुताबिक, एलजी ने आप नेताओं की तरफ से लगाए गए उन आरोपों पर गंभीर चिंता जताई है.
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) की लीडर आतिशी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दे रहा है. जेल में उनकी जान लेने की कोशिश की जा रही है. इस आरोप के बाद दिल्ली के एलजी ने इस प्रकरण पर एक्शन लेते हुए डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने इन बयानों पर आधारित रिपोर्टों पर गंभीर चिंता जताई थी.
LG ने मांगी रिपोर्ट जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दिए जाने के आरोपों पर डीजी जेल से 24 घंटे के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. राज निवास के मुताबिक, एलजी ने आप नेताओं की तरफ से लगाए गए उन आरोपों पर गंभीर चिंता जताई जिसमें कहा गया है कि जेल में बंद सीएम केजरीवाल को इन्सुलिन नहीं लेने दिया जा रहा है. हालांकि जेल का विषय पूरी तरह से आम आदमी पार्टी की सरकार के अंतर्गत आता है, एलजी ने आश्वासन दिया है कि सीएम के स्वास्थ्य के संबंध में कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
तिहाड़ प्रशासन ने आरोपों को नकारा तिहाड़ प्रशासन सूत्रों के मुताबिक सारे आरोप बेबुनियाद है. कोर्ट के ऑर्डर के मुताबिक तीन टाइम की डाइट जो घर से आती है और दवाए अरविंद केजरीवाल को उपलब्ध कराई जा रही हैं. तिहाड़ प्रशासन से सारे आरोपों का खंडन किया है. केजरीवाल का रोज मेडिकल चेकअप किया जा रहा है, दो वक्त सुबह शाम जिसकी रिपोर्ट तिहाड़ प्रशासन रोज जारी करता है और रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल को भी दिखाई जाती है. केजरीवाल का चेक अप जेल के सिनियर रेजिडेंट डॉक्टर करते हैं. बीते 3 दिन से अरविंद केजरीवाल को केला और आम नहीं दिया गया जिस वजह से शुगर लेवल कंट्रोल हुआ है. केजरीवाल जेल में पूरी तरह से फिट हैं.
बता दें कि आप नेता आतिशी ने कहा था कि तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रची गई है. केजरीवाल के घर के खाने को रोकने की कोशिश की जा रही है. ED ने झूठ बोला है कि अरविंद केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं और मिठाई खा रहें हैं. आतिशी ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को डॉक्टर द्वारा बताया गया लो-कैलोरी स्वीटनर ही दिया जा रहा है. BJP वाले किसी भी डायबिटीज डॉक्टर से पूछ लें कि मरीज को केला या टॉफी रखने का सुझाव दिया जाता है. ED झूठ बोल रही है कि वो आलू-पूड़ी खा रहें हैं. उन्होंने सिर्फ नवरात्रि वाले दिन आलू-पूड़ी का प्रसाद खाया था. आतिशी ने आगे बताया कि अरविंद केजरीवाल ने नवरात्रि के पहले दिन आलू-पूड़ी खाई थी. क्या प्रसाद भी नहीं खाने देंगे? अरविंद केजरीवाल 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं.
'केजरीवाल के खिलाफ अफवाह...' आतिशी ने कहा कि इंसुलिन रिवर्सल प्रोग्राम के तहत केजरीवाल स्पेशल डाइट ले रहे थे लेकिन 21 मार्च से इंसुलिन रिवर्सल प्रोग्राम रुक गया है. उनका शुगर लेवल 300 से ऊपर बना हुआ है. वो जेल से इंसुलिन मांग रहें हैं लेकिन उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है. केजरीवाल की डॉक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए ED और तिहाड़ जेल द्वारा मना किया जा रहा है.
ED ने कोर्ट में क्या कहा? ईडी ने कहा कि अदालत ने उन्हें घर का खाना खाने की मंजूरी दी है. जेल डीजी ने हमें केजरीवाल की डाइट भेजी है. उन्हें बीपी की समस्या है. लेकिन देखिए, वे क्या खा रहे हैं- आलू पूड़ी, केला, आम और हद से ज्यादा मीठी चीजें. ईडी ने कहा कि हमने कभी नहीं सुना कि टाइप-2 डाइबिटीज से जूझ रहा शख्स इस तरह की चीजें खाए. लेकिन वह रोजाना आलू-पूड़ी, आम और मीठे चीजें खा रहे हैं. ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि उन्हें जमानत मिल जाए. इस पर कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से कहा कि हम जेल से इस पर रिपोर्ट मांगेंगे और आप मुझे उनका पूरा डाइट प्लान दें. इस पर अब कल सुनवाई होगी. इस मामले में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



