
जेल में कैदियों ने की श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की पिटाई, कोर्ट ने दिए सुरक्षा बढ़ाने का आदेश
AajTak
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड मामले के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के साथ जेल में कैदियों ने मारपीट की है. आफताब के वकील के दावे के बाद साकेत कोर्ट ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह आफताब की सुरक्षा को सुनिश्चित करें.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के साथ जेल में कैदियों ने मारपीट की है. आफताब के वकील ने दावा किया कि अदालत में पेश किए जाने के दौरान अन्य कैदियों ने आफताब के साथ मारपीट की. इसके बाद कोर्ट ने शुक्रवार को अधिकारियों को आफताब की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पूनावाला पर आरोप है कि उसने पिछले साल 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए थे.
कोर्ट का आदेश
दिल्ली की साकेत कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) मनीषा खुराना कक्कड़ ने पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर दलीलें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी किए. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जेल अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि आरोपी को अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षित रूप से पेश किया जाए.
मामले में अपनी दलीलें पूरी करने के बाद, दिल्ली पुलिस ने 20 मार्च को अदालत से कहा था कि 'भरोसेमंद और पुख्ता सबूतों के माध्यम से सामने आईं आपत्तिजनक परिस्थितियां घटनाओं की एक श्रृंखला बनाती हैं.' अदालत ने तब मामले को पूनावाला के वकील की दलील सुनने के लिए स्थगित कर दिया था.
3 अप्रैल को होगी सुनवाई
पूनावाला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद और मधुकर पांडे पेश हुए. कार्यवाही के दौरान, पूनावाला के वकील ने धारा 201 का विरोध करते हुए इसके खिलाफ कई तर्क दिए. साकेत कोर्ट इस मामले में 3 अप्रैल को 2 बजे अगली सुनवाई करेगी.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







