
जेलेंस्की ने रद्द किया सऊदी का दौरा, युद्धविराम पर रूस-अमेरिका की मीटिंग के बाद किया ऐलान
AajTak
रूस और अमेरिका के बीच सऊदी अरब में हुई चर्चा के के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने सऊदी दौरा रद्द कर दिया है. उन्होंने इस पर जोर दिया कि यूक्रेन की गैरमौजूदगी में कोई भी फैसला अस्वीकार्य है. जेलेंस्की का कहना है कि वह नाटो और सुरक्षा पर चर्चा के बिना वार्ता में शामिल नहीं होंगे.
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने सऊदी अरब का अपना दौरा रद्द कर दिया है. उनका कहना है कि बिना यूक्रेन के होने वाली कोई भी बातचीत अस्वीकार्य होगी. उन्होंने इसका ऐलान तब किया, जब रूस-अमेरिका के बीच सऊदी की मध्यस्थता में युद्धविराम की दिशा तलाशने के लिए मीटिंग हुई है. जेलेंस्की ने कहा कि वह 10 मार्च तक अपना दौरा रद्द कर रहे हैं.
यूक्रेन और उसके सहयोगियों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं, जबकि अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि अमेरिका और रूस रियाद में हुई बैठक में युद्ध समाप्त करने के रास्ते पर काम करने के लिए "हाई-लेवल टीम" की नियुक्ति पर सहमत हुए हैं. यूक्रेन की गैरमौजूदगी ने जेलेंस्की और उनकी यूरोपीय सहयोगियों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में कब खत्म होगी जंग? सऊदी अरब की मीटिंग में रूस-अमेरिका के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति
बिना यूक्रेन के कोई फैसला नहीं हो सकता- जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा, "युद्ध को समाप्त करने का कोई भी फैसला यूक्रेन की भागीदारी के बिना नहीं हो सकता." उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों का नाटो सदस्यता को प्रदान करने पर असहमति रूस की मंशा से मेल खाती है. उनके मुताबिक, कोई भी पक्ष युद्ध के मैदान में विजयी नहीं हो सकता, और यही कारण है कि बातचीत और सहयोग की जरूरत है.
UAE के दौरे पर व्लोदिमीर जेलेंस्की

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








