
जेलेंस्की का बड़ा फैसला, सैनिकों की भर्ती करने वाले सभी मुखियाओं को बर्खास्त किया
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध के बीच सैनिकों की भर्ती करने वाले सभी प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया है. जेलेंस्की ने ये कदम भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बीच उठाया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध के बीच सैनिकों की भर्ती करने वाले सभी प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया है. जेलेंस्की ने ये कदम भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों के बीच उठाया है. जेलेंस्की ने कहा कि सैन्य भर्ती में भ्रष्टाचार ख़त्म किया जाएगा. सभी क्षेत्रीय भर्ती केंद्रों के प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया जाएगा और उनके स्थान पर उन बहादुर योद्धाओं को नियुक्त किया जाएगा, जिन्होंने अग्रिम मोर्चे पर भले ही अपना स्वास्थ्य खो दिया है लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखी है. आज एनएसडीसी की बैठक में इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है.
ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह देश के सभी सैन्य भर्ती केंद्रों के प्रमुखों को बर्खास्त कर रहे हैं और व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर 112 जांचें शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि 33 भर्ती प्रमुखों को बर्खास्त कर दिया गया है और उनकी जगह युद्ध के अनुभव वाले सैनिकों को नियुक्त किया जाएगा. ज़ेलेंस्की ने कहा कि यह प्रणाली उन लोगों द्वारा चलाई जानी चाहिए जो वास्तव में जानते हैं कि युद्ध क्या है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि जो सैनिक मोर्चे से गुज़र चुके हैं या जो खाइयों में नहीं रह सकते क्योंकि उन्होंने अपना स्वास्थ्य खो दिया है, अपने अंग खो दिए हैं, लेकिन अपनी गरिमा बनाए रखी है और उनमें संशय नहीं है, उन्हीं लोगों पर भर्ती के मामले में भरोसा किया जा सकता है.
अपने से चार गुना बड़ी रूसी सेना से लड़ने के लिए यूक्रेन को अपने सैनिकों की संख्या बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. क्योंकि सैन्य सेवा की आयु वाले पुरुषों को देश छोड़ने पर रोक है. पिछले महीने क्रामाटोरस्क जिले में एक भर्ती केंद्र के 3 कर्मचारियों पर सिपाहियों को ड्यूटी के लिए अयोग्य और यूक्रेन छोड़ने के योग्य दिखाने के लिए जाली दस्तावेज़ बनाने का आरोप लगाया गया था.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









