
जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की वेडिंग पार्टी का वेनिस में विरोध, सुरक्षा कारणों से बदलना पड़ा लोकेशन
AajTak
कुछ लोकल्स और प्रेशर ग्रुप शिकायत कर रहे हैं कि यह वेडिंग पार्टी गोंडोला और पलाजी के सुंदर शहर को अमीरों के प्राइवेट एंटरटेनमेंट पार्क में बदल देगात्री. उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है.
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और जर्नलिस्ट लॉरेन सांचेज की वेनिस में इस सप्ताह होने वाली वेडिंग पार्टी को शहर के एक शांत, कम भीड़भाड़ वाले हिस्से में स्थानांतरित कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि यह बदलाव सुरक्षा कारणों और विरोध प्रदर्शनों के जोखिम को रोकने के लिए किया गया है. अरबपति टेक-टायकून और उनकी मंगेतर ने अपनी शादी के बाद जश्न मनाने के लिए कैनारेगियो में एक स्थान निर्धारित किया था, जो एक लोकप्रिय नाइटलाइफ प्लेस है, लेकिन प्रदर्शनों के डर से योजना में बदलाव करना पड़ा.
कुछ लोकल्स और प्रेशर ग्रुप शिकायत कर रहे हैं कि यह वेडिंग पार्टी गोंडोला और पलाजी के सुंदर शहर को अमीरों के प्राइवेट एंटरटेनमेंट पार्क में बदल देगात्री. उन्होंने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है. इस वेडिंग पार्टी में शो बिजनेस, पॉलिटिक्स और फाइनेंस से जुड़े लगभग 200-250 वीआईपी मेहमान आर्सेनल के एक हॉल में जाएंगे, जो ईस्ट कास्टेलो डिस्ट्रिक्ट में स्थित 14वीं शताब्दी का एक विशाल परिसर है. यह स्थान चारों ओर से पानी से घिरा है और यहां एक ब्रिज के जरिए ही पहुंचा जा सकता है. इसलिए यह हॉल कैनारेगियो के स्कूला ग्रांडे डेला मिसेरिकोर्डिया, जो कि एक मध्ययुगीन पूर्व धार्मिक स्कूल है, की तुलना में अधिक सुरक्षित स्थान माना जाता है.
यह भी पढ़ें: सिंगर कैटी पेरी और जेफ बेजोस की मंगेतर समेत 6 महिलाओं की टोली जाएगी अंतरिक्ष, इस खास मिशन पर होंगे रवाना
ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में चौथे स्थान पर काबिज 61 वर्षीय जेफ बेजोस ने मैकेंजी स्कॉट के साथ अपनी 25 साल की शादी टूटने के चार साल बाद 2023 में 55 वर्षीय सांचेज से सगाई की. वेनिस में इस कपल की मैरिज सेरेमनी से पहले इस फ्लोटिंग सिटी में अन्य कई सेलिब्रिटी भी शादी के बंधन में बंध चुके हैं, जैसे कि 2014 में अमेरिकी अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और ह्यूनराइट्स लॉयर अमल अलामुद्दीन.
यह भी पढ़ें: एलन मस्क से बेजोस तक... अचानक इतनी बढ़ी Top-10 अमीरों की दौलत, अंबानी-अडानी को भी फायदा
'नो स्पेस फॉर बेजोस' कैम्पेन चलाने वाले टॉमासो कैसियारी ने कहा, 'यह खबर कि बेजोस मिसेरिकोर्डिया से भाग गए हैं, हमारे लिए एक बड़ी जीत है.' इस ग्रुप ने शनिवार को वेनिस के कनाल, ब्रिज और संकरी गलियों में और अधिक विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, और इस आयोजन को बेजोस और उनके मेहमानों के लिए दुःस्वप्न बनाने का संकल्प लिया है. वेनेटो रीजन के प्रेसिडेंट लुका जिया ने विरोध प्रदर्शनों की आलोचना करते हुए कहा कि 90 निजी जेट विमानों द्वारा मेहमानों को निकटवर्ती हवाई अड्डों तक ले जाने से स्थानीय व्यवसायों को 48 मिलियन यूरो (55.69 मिलियन डॉलर) तक का राजस्व प्राप्त होगा.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








