
जेजेपी से पत्नी बनीं प्रत्याशी, कांग्रेस से पति टिकट के दावेदार... राजस्थान की ये सीट बन गई चर्चा का विषय
AajTak
पूर्व पीसीसी प्रमुख और सात बार के विधायक नारायण सिंह के बेटे वीरेंद्र सिंह का परिवार पारंपरिक रूप से कांग्रेस के साथ रहा है, उनकी पत्नी डॉ. रीटा सिंह अगस्त में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल हो गईं और उन्हें पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. चौधरी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दांता रामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उनके पति को चुना.
राजस्थान के दांता रामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा चुनावों में एक दिलचस्प राजनीतिक लड़ाई देखने को मिल सकती है. यहां हरियाणा की जेजेपी ने रीता चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि उनके पति वीरेंद्र सिंह को कांग्रेस फिर से उम्मीदवार बना सकती है. वहीं कांग्रेस ने अलवर के रामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में, मौजूदा विधायक शफिया जुबैर का टिकट काटकर, उनके पति और पूर्व विधायक जुबैर खान को पार्टी का उम्मीदवार चुना है. राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे. 200 सदस्यीय विधानसभा का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा.
पूर्व पीसीसी प्रमुख और सात बार के विधायक नारायण सिंह के बेटे वीरेंद्र सिंह का परिवार पारंपरिक रूप से कांग्रेस के साथ रहा है, उनकी पत्नी डॉ. रीटा सिंह अगस्त में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल हो गईं और उन्हें पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. चौधरी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दांता रामगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उनके पति को चुना. इसके बाद सीकर की पूर्व जिला प्रमुख ने निर्वाचन क्षेत्र में अपने राजनीतिक आधार को कड़ी मेहनत से मजबूत किया और जेजेपी में शामिल हो गईं. जेजेपी ने सोमवार को चौधरी सहित छह उम्मीदवारों की सूची जारी की.
उन्होंने कहा, ''मैंने अपने दिल की सुनी, मुझे जो सही लगा वह किया और जेजेपी में शामिल हो गई. मैं लोगों के बीच रही हूं, जब उन्हें मेरी जरूरत पड़ी तो मैं उनके साथ खड़ी रही और इसलिए लोगों ने मुझे और मेरे फैसले को स्वीकार किया है. '' उन्होंने कहा, "लोग खुश हैं क्योंकि वे बदलाव देखना चाहते हैं. अब पार्टी ने मुझे दांता रामगढ़ सीट से उम्मीदवार के रूप में चुना है और मुझे अपनी जीत का भरोसा है." अपने पति के साथ संभावित राजनीतिक मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, "कांग्रेस ने अभी तक (निर्वाचन क्षेत्र से) अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकती, लेकिन लोग बदलाव चाहते हैं." चौधरी ने कहा कि वह विकास, पानी की समस्या और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगी.
उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों ने काम किया है लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की जरूरत है. हालाँकि, उनके पति ने कहा कि चुनाव उनके बीच "सीधी लड़ाई" होगी. उन्होंने कहा, "जेजेपी ने उन्हें मैदान में उतारा है और मुझे भी दोबारा नामांकन मिलने की उम्मीद है, ऐसी स्थिति में, यह निश्चित रूप से पति-पत्नी के बीच सीधा मुकाबला होगा."
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नए स्कूल जैसी कई कल्याणकारी परियोजनाएं शुरू कीं और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे. उनके पिता के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद वीरेंद्र सिंह को 2018 में कांग्रेस का टिकट मिला. नारायण सिंह ने इस सीट से सात बार 1972, 1980, 1985, 1993, 1998, 2003 और 2013 में जीत हासिल की थी. दांता रामगढ़ सीट पर जाट मतदाताओं का दबदबा है और यह सीट शेखावाटी क्षेत्र के किसानों के क्षेत्र में आती है. पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत 1951 में पहली बार इस सीट से चुने गए थे.
खुद के दोबारा नामांकन की कोई उम्मीद न देखने के बावजूद अलवर के रामगढ़ से मौजूदा विधायक शफिया जुबैर ने कहा कि कांग्रेस ने उनके पति को चुनकर एक अच्छे व्यक्ति के चयन का फैसला किया है. कांग्रेस उम्मीदवार जुबैर खान ने 1990, 1993 और 2003 में इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने टिकट नहीं मिलने पर आगे कोई टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, "पार्टी ने उम्मीदवारों का चयन अच्छा किया है. हम इस सीट से लड़ेंगे और अच्छे अंतर से जीतेंगे." हालांकि, उनके एक समर्थक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, "मौजूदा विधायक होने और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने के नाते, उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें फिर से टिकट देने पर विचार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. " समर्थक ने कहा, "लेकिन वह अपने पति की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्वेच्छा से काम कर रही है."

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




