
जुलाना में विनेश के खिलाफ ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है BJP, फोगाट के ससुर और भाई भी निकले प्रचार में
AajTak
विनेश के भाई हरविंदर ने बीजेपी नेताओं द्वारा विनेश के कांग्रेस में शामिल होने के बाद दिए गए बयानों पर भी निशाना साधा और पूर्व खेल मंत्री अनिल विज की आलोचना की. उन्होंने निराशा जताई कि ओलंपिक्स से लौटने के बाद कोई भी बीजेपी नेता विनेश का स्वागत करने नहीं आया.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जिंद के जुलाना विधानसभा से ओलंपियन विनेश फोगाट को मैदान में उतारा है. विनेश फोगाट के मैदान में आ जाने से जुलाना में मुकाबला दिलचस्प होने के पूरे आसार हैं. यहां से 2019 में जजपा के नेता अमर जीत डांडा ने चुनाव लड़ा था और को 24193 वोटों के बड़े अंतर से बीजेपी को शिकस्त दी थी.
विनेश के चुनावी मैदान में उतरने से जुलाना विधानसभा से कांग्रेस मजबूत दिखाई दे रही है. विनेश फोगाट रविवार को जुलाना से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी, जहां वह अपने पति सोमवीर राठी के पैतृक गांव बख्ता खेड़ा में पंचायत को संबोधित करेंगी.
उनके ससुर राजपाल राठी ने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करना शुरू कर दिया है और गांव-गांव जाकर अपनी बहू के लिए वोट जुटा रहे हैं और वह समुदाय के खाप नेताओं से मिल रहे हैं. आज से विनेश के भाई हरविंदर और बलाली तथा चरखी दादरी से अन्य रिश्तेदार विनेश के अभियान की जमीन तैयार करने के लिए जुलाना जाएंगे.
ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है बीजेपी
भाजपा ने पहली सूची में जुलाना उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है. सूत्रों के अनुसार, भाजपा इस निर्वाचन क्षेत्र में बड़ी आबादी के कारण ब्राह्मण को टिकट दे सकती है. निर्वाचन क्षेत्र में जाट सबसे बड़ा वोट ब्लॉक है, जहां वे निर्वाचन क्षेत्र की आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कहा, "...हम हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अगली सूची जल्द ही घोषित करेंगे."
यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 32 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




