
'जुनैद-नसीर शहीद हैं...', ओवैसी का राजस्थान में नारा, भिवानी कांड के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
AajTak
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. साथ ही गहलोत सरकार पर भी हमला किया. ओवैसी ने कहा कि यह जुनैद और नासिर का नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल है. मोनू मानेसर को लेकर ओवैसी ने कहा कि गोलियां चलाने वाले लोग बहादुर क्यों बनते हैं?
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जुनैद और नासिर हत्याकांड के मामले में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा कि जुनैद और नासिर की हत्या कर दी गई. राजस्थान की जमीं से उन्हें हरियाणा ले गए, लेकिन राजस्थान पुलिस ने क्या किया? ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि मैं पूछता हूं कि राजस्थान की सरकार ने क्या किया? इसके साथ ही ओवैसी ने नारा लगाया... जुनैद और नसीर शहीद हैं.
इस दौरान ओवैसी ने कहा कि यह जुनैद और नासिर का नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल है. जुनैद और नासिर की हत्या कर दी गई. उनको जलाकर लाया गया. मैं गहलोत सरकार से पूछना चाहता हूं कि आपने क्या किया. उन्हें यहां से किडनैप करके ले गए. जिन्होंने जुनैद और नासिर को मारा, उनको मैं बोलता हूं कि तुम्हारी नस्लों को अल्लाह देखेगा. तुमने इंसानियत का कत्ल किया है.
ओवैसी ने पीएम मोदी और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कब तक चुप रहेंगे, कब इनको रोकेंगे. उन्होंने कहा कि जुनैद और नासिर मरे नहीं हैं, बल्कि शहीद हुए हैं. ओवैसी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ऐसे लोगों को क्यों इजाजत देती है कि वह बंदूक लेकर घूमें. क्योंकि ये लोग गौरक्षक के नाम पर रक्षा नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल कर रहे हैं. हरियाणा सरकार ऐसे लोगों का साथ दे रही है.
ओवैसी ने कहा कि हम आगे बढ़ेंगे. मुझ पर आरोप लगता है कि ओवैसी मिला हुआ है. लेकिन ओवैसी किसी से नहीं मिला है. न मोदी का न गहलोत का न बीजेपी का. ओवैसी किसी को अपना आका नहीं मानता. मैं सिर्फ आपका हूं, हम बराबरी चाहते हैं. वो लोग गौ रक्षक के नाम पर इंसानियत का कत्ल करते हैं, हथियार लेकर घूमते हैं. अगर मुसलमान निकाह में तलवार लेकर डांस कर लें तो उनसे पूछताछ होती है, लेकिन ऐसे लोगों से हथियार लेकर घूमने पर भी कोई कुछ नहीं कहता.
मोनू मानेसर को लेकर ओवैसी ने कहा कि गोलियां चलाने वाले लोग बहादुर क्यों बनते हैं. बीजेपी और आरएसएस का संरक्षण है, लेकिन ये कब तक रहेगा. आपको एक सियासी ताकत बनना है. आपको टारगेट बनाया जाता है. राजस्थान में गहलोत सरकार है. देश में बीजेपी की सरकार है. मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि कानून का इस्तेमाल करिए. इन जालिमों को जेल में डालकर रखो. हम अल्लाह से डरते हैं, गोलियों से और तुम्हारी ताकत से नहीं. ओवैसी ने कहा कि कभी पहलू, कभी अखलाक तो कभी जुनैद. इसे रोकने की जिमेदारी उनकी है, जो हमारी वोट पर सत्ता में बैठते हैं, लेकिन ये कुछ नहीं करते. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरी ताकत बनिए.
इस दौरान ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस में बहुत लड़ाई चल रही कोई किसी को जादूगर कहता है कोई किसी को गद्दार. लेकिन मैं लोगों से कहता हूं कि अगर आप शिक्षा चाहते हैं आप ताकत चाहते हैं तो अपनी ताकत पहचानो. कोई कहे कि ओवैसी वोट काटने आया है तो कहना बीजेपी के 300 सांसद हैं. आपके राहुल गांधी जो भारत जोड़ने निकले थे, वो खुद अमेठी से हार गए. लेकिन जहां से 30 परसेंट मुसलमान थे, वहां से जीत गए. जब सबको इज्जत और हक़ मिल सकता है तो भारत का मुसलमान क्यों पीछे हैं.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


