
'जीवित बुद्ध' की परंपरा और दलाई लामा का उत्तराधिकारी... 700 वर्ष पुराने रिवाज में क्यों टांग अड़ा रहा धर्म को खारिज करने वाला चीन?
AajTak
दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चुनाव को नियंत्रित करके चीन तिब्बत में अपनी पकड़ मजबूत करना और तिब्बती बौद्ध धर्म पर प्रभुत्व स्थापित करना चाहता है. चीन स्वर्ण कलश की प्रणाली और ऐतिहासिक दावों का हवाला देकर चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना चाहता है. ताकि वो अपने पसंद का दलाई लामा पहुंचे. अगर चीन एक वफादार दलाई लामा की नियुक्ति कर देता है तो तिब्बती आंदोलन कमजोर हो सकता है.
चीन ने बुधवार को दलाई लामा की उत्तराधिकार योजना को खारिज कर दिया. नए दलाई लामा का चुनाव कैसे होगा इस पर मौजूदा दलाई लामा के विचारों को दलाई लामा ने खारिज कर दिया है. चीन ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी भावी उत्तराधिकारी को उसकी मंजूरी लेनी होगी. चीन के इस बयान ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के साथ तिब्बती बौद्ध धर्म के दशकों पुराने संघर्ष में एक नया अध्याय जोड़ दिया है?
तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने बुधवार को कहा था कि दलाई लामा की संस्था जारी रहेगी और केवल गादेन फोडरंग ट्रस्ट को ही भविष्य में किसी पुनर्जन्म को दलाई लामा के रूप में मान्यता देने का अधिकार होगा. गादेन फोडरंग ट्रस्ट की स्थापना दलाई लामा ने 2015 में की थी.
दलाई लामा के बयान से यह अटकलें समाप्त हो गईं कि उनकी मृत्यु के बाद उनका कोई उत्तराधिकारी होगा या नहीं.
इस रविवार को दलाई लामा का 90वां जन्मदिन था. इस मौके पर उनकी इस घोषणा ने बीजिंग के साथ दलाई लामा के तनाव को नई ऊंचाई दे दी.
दलाई लामा का परिचय
दलाई लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक नेता हैं. वर्तमान 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्यात्सो का जन्म 1935 में हुआ था और वह 1950 से तिब्बत के निर्वासित नेता हैं. वे भारत के धर्मशाला में रहते हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








