
जीत-हार, बड़े उलटफेर, दलबदल, श्रद्धांजलि... सियासत के कई रंग दिखा गया 2022
AajTak
साल 2022 की राजनीतिक गतिविधियों पर नजर डालें तो पाएंगे कि सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लिए काफी उथल-पुथल से भरा रहा. इस दौरान कई राज्यों में चुनाव और उपचुनाव में जीत हार दिखी तो सियासत में दलबदल भी खूब देखने को मिला. राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले तो कांग्रेस की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली. द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी.
साल 2022 चंद दिनों के बाद विदा हो जाएगा और नए उम्मीदों के साथ 2023 दस्तक देने जा रहा है. पिछले एक साल पर नजर डालें तो भारतीय राजनीति में चुनावी जीत-हार ही नहीं बल्कि कई राज्यों में बड़े सियासी उलटफेर देखने को मिले हैं. यूपी से लेकर गुजरात तक विधानसभा चुनाव की जंग हुई तो महाराष्ट्र और बिहार में दलबदल ऐसा हुआ कि सत्ता ही बदल गई. राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकलाकर नई राजनीतिक लकीर खींचते नजर आए.
देश को द्रौपदी मुर्मू के रूप में आदिवासी राष्ट्रपति मिली हैं तो जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. आम आदमी पार्टी का सियासी ग्राफ बढ़ा है और राष्ट्रीय पार्टी बनने में कामयाब रही है. 2022 में देश को मुलायम सिंह यादव, सैयद सिब्ते रजी, हेमानंद बिस्वाल जैसे जिग्गज नेता को भी खोना पड़ा है. राजनीतिक घटनाओं के लिहाज से साल 2022 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है.
जीत-हार के नाम रहा 2022 2022 में सात राज्यों में विधानसभा चुनाव, राज्यसभा, निकाय और पंचायत चुनाव हुए. 2022 की शुरुआत में ही पांच राज्यों और साल के आखिर में दो राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं. शुरू में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के चुनाव परिणाम देश की राजनीति के लिए एक नई दिशा बने. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी सत्ता बचाए रखने में सफल रही. यूपी से बसपा और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया जबकि सपा भले ही सत्ता में नहीं आ सकी हैं, लेकिन मुख्य विपक्षी दल बनने में सफल रही. इतना ही नहीं मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों से अखिलेश यादव और शिवपाल को एकजुट होने का मौका भी मिला.
पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम अप्रत्याशित थे. पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विपक्ष का सफाया कर दिया और कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. राज्य में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल कर दिल्ली के बाद पंजाब की सत्ता पर काबिज हुई. वहीं, साल के अंत में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव हुए. गुजरात में बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ अपना सियासी वर्चस्व बचाए रखा तो हिमाचल में रिवाज बरकरार रही. कांग्रेस हिमाचल की सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही तो भाजपा को बाहर का रास्ता देखना पड़ा. दिल्ली के नगर निगम में बीजेपी के पंद्रह साल के एकाधिकार को आम आदमी पार्टी ने तोड़ा. इससे अरविंद केजरीवाल का सियासी कद बढ़ा है और आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है.
सियासी उलटफेर और दलबदल महाराष्ट्र और बिहार में सियासी उलटफेर देखने को मिला तो कई जगह पर दलबदल भी हुआ. महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन भी देखने को मिला. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की कुर्सी उनके ही करीबी रहे एकनाथ शिंदे ने बीजेपी से मिलकर छिन ली. राज्य में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महाविकास अघाड़ी की सरकार बीच अधर में ही पटरी से उतर गई. शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से राज्य में अपनी सरकार बना ली. वहीं, बिहार की राजनीति में सत्ता में बदलाव दिखा. साल 2022 बीजेपी-जेडीयू के रिश्तों में तल्खी आई और नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ नाता तोड़कर महागठबंधन में वापसी कर गए. नीतीश सीएम बने तो तेजस्वी यादव डिप्टीसीएम. इस सियासी बदलाव के बाद से नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम में जुट गए हैं और 2024 के चुनाव में उन्हें पीएम मोदी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.
महाराष्ट्र-बिहार में जहां सियासी बदलाव हुआ तो कई जगहों पर दलबदल भी देखने को मिले. पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर सुनील जाखड़ जैसे नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा तो यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के एक दर्जन से ज्यादा विधायक सपा में शामिल हो गए थे. अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के पांच विधायकों ने पाला बदलते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया. गुजरात में भी कांग्रेस के विधायकों ने साथ छोड़ा, लेकिन सबसे बड़ा झटका जम्मू-कश्मीर के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया. आजाद ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बना ली.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



