
जीत के बाद ट्रंप ने महिला वोटर्स को दिया बड़ा मैसेज... सूसी विल्स को बनाया व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ
AajTak
सूसी विल्स फ्लोरिडा की एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं, जिन्होंने 2016 और 2020 में फ्लोरिडा में ट्रंप के अभियानों का नेतृत्व किया था. सूसी विल्स को ट्रंप के सबसे अनुशासित और बेहतरीन तरीके से चलाए गए अभियान के लिए उनके करीबी लोगों के बीच और बाहर भी बहुत सम्मान दिया जाता है. यही कारण है कि वे चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका के लिए शीर्ष दावेदार बन गई थीं.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने 2024 के चुनावी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली सुसान उर्फ सूसी विल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया. जानकारी के मुताबिक वह व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ बनने वाली पहली महिला होंगी. जनवरी में संभावित शपथ ग्रहण से पहले विल्स की नियुक्ति ट्रंप का पहला बड़ा फैसला है.
जानकारों की मानें तो व्हाइट हाउस में इस पद पर पहली बार किसी महिला को नियुक्त करके ट्रंप महिला वोटर्स के बीच बड़ा संदेश पहुंचाना चाहते हैं. कारण, पूरे चुनावी कैंपेन के दौरान उन पर महिलाओं से संबंधित तमाम आरोप लगते रहे. साथ ही कई महिला सेलेब्रिटी ने ट्रंप के खिलाफ और कमला हैरिस के लिए प्रचार प्रसार किया था. इसके बावजूद चुनाव में कमला हैरिस को 53 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया जबकि ट्रंप को 45 फीसदी महिलाओं का वोट मिला.
अपने आदेश में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा, "सूसी विल्स ने मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत हासिल करने में मदद की है. वह मेरे 2016 और 2020 के सफल अभियानों का अभिन्न अंग थीं. सूसी सख्त, स्मार्ट, इनोवेटिव हैं और यूनिवर्सिली प्रशंसित और सम्मानित हैं. सूसी अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए अथक प्रयास करती रहेंगी. संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सूसी का होना एक अच्छी तरह से योग्य सम्मान है. मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी."
बता दें कि 67 वर्षीय सूसी विल्स को ट्रंप के सबसे अनुशासित और बेहतरीन तरीके से चलाए गए अभियान के लिए उनके करीबी लोगों के बीच और बाहर भी बहुत सम्मान दिया जाता है. यही कारण है कि वे चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका के लिए शीर्ष दावेदार बन गई थीं. पर्दे के पीछे रहने वाली विल्स ने बुधवार की सुबह ट्रंप द्वारा जीत का जश्न मनाने के दौरान भी बोलने से इनकार कर दिया था.
सूसी विल्स फ्लोरिडा की एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं, जिन्होंने 2016 और 2020 में फ्लोरिडा में ट्रंप के अभियानों का नेतृत्व किया. इससे पहले, उन्होंने फ्लोरिडा के गवर्नर के लिए रिक स्कॉट के सफल 2010 के अभियान का प्रबंधन किया और पूर्व यूटा गवर्नर जॉन हंट्समैन की 2012 की राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए अभियान प्रबंधक के रूप में संक्षिप्त रूप से कार्य किया.
चीफ ऑफ स्टाफ की होती है ये जिम्मेदारी

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



