
जींस पहनने की सजा! तालिबान ने बीच सड़क युवाओं पर कोड़े बरसाए
AajTak
रिपोर्ट के मुताबिक, कई युवा अफगानों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्हें इस्लाम का अनादर करने का आरोप लगाने के बाद जींस पहनने पर तालिबान के लड़ाकों द्वारा पीटा गया.
तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जा करने के बाद वहां की आम जनता पर जुल्म करना शुरू कर दिया है. तालिबान लड़ाके (Taliban Fighters) अफगान नागरिकों को जींस जैसे 'पश्चिमी' कपड़े पहनने पर सड़कों पर पीट रहे हैं. कई बार कोड़े से भी मार रहे हैं. (फोटो- ट्विटर) डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कई युवा अफगानों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्हें इस्लाम का अनादर करने का आरोप लगाने के बाद जींस पहनने पर तालिबान के लड़ाकों द्वारा पीटा गया. (फोटो- ट्विटर)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











