
जिस लड़की से होनी थी शादी, उसे ही उतारा मौत के घाट, लाश को 6 दिनों तक गोबर के कंडों के बीच छिपाया
AajTak
Crime News: आरोपी ने बताया कि उसे लड़की का स्वतंत्र व्यवहार पसंद नहीं था. वो दूसरों से बात करती थी. रिंकू शादी करने के लिए राजी था और लगातार दबाव भी बना था था, लेकिन लड़की शादी की बात को गंभीरता से नहीं ले रही थी. हालांकि, लड़की की मां शादी के लिए राजी थी.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिस लड़की से आरोपी युवक की शादी होनी थी, उसी को गला दबाकर जान से मार दिया गया. हत्या करने के बाद युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है.
दरअसल, युवक रिंकू लोधा और लड़की रानी (बदला हुआ नाम) एक ही गांव में रहते थे. दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग भी परवान चढ़ने लगा. परिजनों को लगा कि दोनों की शादी कर देनी चाहिए. लेकिन इसी दौरान लड़की 24 अप्रैल को कहीं लापता हो गई. लड़की की मां ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन कोई भी सुराग न मिल सका. थक-हारकर पीड़ित मां ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. लेकिन 6 दिनों तक लापता रहने के बाद लड़की का शव सुहाया गांव से 18 km दूर कच्चे कमरे में पॉलीथिन के अंदर लिपटा हुआ मिला. शव को गोबर के कंडों के नीचे दबाकर रखा गया था.
आरोपी युवक को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने खुद ही अपना जुर्म कुबूल लिया. बताया कि उसे लड़की का स्वतंत्र व्यवहार पसंद नहीं था. वो दूसरों से बात करती थी. रिंकू शादी करने के लिए राजी था और लगातार दबाव भी बना था था, लेकिन लड़की शादी की बात को गंभीरता से नहीं ले रही थी. हालांकि, लड़की की मां शादी के लिए राजी थी.
बताया जा रहा है कि हत्या से पहले आरोपी युवक ने मृतक लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे. उसके बाद पायजामे से ही लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को कंडे रखने वाले एक कमरे में रख दिया गया. आरोपी ने शव को कंडों के नीचे दबाकर रखा था.
जिस गांव में युवक और लड़की रहते थे, वहां से 18 km दूर हत्या के बाद शव को 6 दिनों तक छिपाकर रखा गया. जिस कच्चे कमरे में शव छिपाया गया, उसके अंदर युवक और लड़की दीवार में बने गड्ढे के सहारे घुसे थे. टपरेनुमा कमरे में कंडे भरे हुए थे.
6 दिन तक लापता रहने के बाद आखिरकार युवती का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने उसी टपरेनुमा कमरे से बरामद कर लिया. इस मामले में झागर पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली है. 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक युवती लापता रही, लेकिन पुलिस नहीं ढूंढ पाई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










