
जिस पुलिस कमिश्नर ने की आतंकी अजमल कसाब से पूछताछ, अब पर्दे पर दिखेगी उस रियल लाइफ हीरो की जांबाजी
AajTak
रोहित शेट्टी ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया संग अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए उनकी लाइफ पर आधारित फिल्म को बनाने की अनाउंसमेंट की है. फैंस ये खबर जानकर सुपर एक्साइटेड हैं.
बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी एक बायोपिक फिल्म का ऐलान कर दिया है. रोहित शेट्टी की बायोपिक फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की लाइफ पर बेस्ड होगी. इस फिल्म में राकेश मारिया के एक्सपीरियंस और उनके करियर को पर्दे पर दिखाया जाएगा. रोहित शेट्टी इस फिल्म को रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे.
राकेश मारिया की जर्नी को पर्दे पर दिखाएंगे रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी ने राकेश मारिया संग अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए उनकी लाइफ पर आधारित फिल्म को बनाने की अनाउंसमेंट की है. रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा- 93 के मुंबई धमाकों को सुलझाया. 90 के दशक के अंत में मुंबई के अंडरवर्ल्ड का निडरता से सामना किया. आतंकवादी अजमल कसाब से पूछताछ करने से 26/11 के हमलों के दौरान अपने शहर के लिए मजबूती से खड़े होने तक...राकेश मारिया साहस का दूसरा नाम हैं. सुपरकॉप की जर्नी को स्क्रीन पर लाने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.
मां ना बन पाने का Payal Rohatgi को दुख, रोते हुए कंगना से बोलीं- कमाने में इतना बिजी हो गई कि...
Lock Upp: बेस्टफ्रेंड चिराग संग Saisha Shinde का लव एंगल? सामने आया रिलेशनशिप स्टेटस
रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












