
जिस्म पर दुश्मनों के नाम के टैटू, ब्लैकमेलिंग का खेल और एक कत्ल... मुंबई स्पा सेंटर में हुए मर्डर की Inside Story
AajTak
Soft Touch Spa center murder case: फिल्म गजनी की तरह एक शख्स ने अपने जिस्म के एक खास हिस्से में अपने 22 दुश्मनों के नाम लिखवा रखे थे. उसे गजनी की तरह भूलने की बीमारी तो नहीं थी, लेकिन ये शख्स अपने 22 दुश्मनों के इन्हीं नामों के साथ ही रोज़ाना जीता-मरता था.
आमिर खान की 'गजनी' अपने समय की पॉपुलर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में आमिर के किरदार की खूब चर्चा हुई थी, जिसे भूलने की बीमारी थी. इसी बीमारी के चलते उसने अपने जिस्म पर अपने दुश्मनों के नाम और नंबर गुदवा रखे थे. इसी तरह की एक वास्तविक कहानी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सामने आई है. ठीक फिल्म गजनी की तरह एक शख्स ने अपने जिस्म के एक खास हिस्से में अपने 22 दुश्मनों के नाम लिखवा रखे थे. उसे गजनी की तरह भूलने की बीमारी तो नहीं थी, लेकिन ये शख्स अपने 22 दुश्मनों के इन्हीं नामों के साथ ही रोज़ाना जीता-मरता था.
कमाल देखिए कि जब उसका कत्ल हुआ, तो उसके जिस्म पर लिखे इन नामों में उसके कातिल का नाम छठे नंबर पर था. हाल के दिनों की इस सबसे अजीब और सबसे चौंकाने वाली इस मर्डर मिस्ट्री की शुरुआत वर्ली के सॉफ्ट टच स्पा से होती है. बुधवार की सुबह इस स्पा से पुलिस को एक कॉल आती है. कॉलर बताता है कि स्पा के अंदर एक शख्स का कत्ल हो गया है. खबर सुनते ही पुलिस के होश उड़ जाते हैं. पुलिस की एक टीम आनन-फानन में बताई गई जगह पर पहुंचती है. वहां पुलिस को खून से लथपथ एक शख्स की लाश मिलती है. उसका कत्ल धारदार हथियारों के वार से किया था.
मगर कातिल की तलाश करने के साथ-साथ जब पुलिस इस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाती है, तो लाश देख कर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अचानक चौंक जाते हैं. क्योंकि मरने वाले शख्स के दोनों जांघों पर कोई एक दो नहीं, बल्कि पूरे 22 लोगों के नाम लिखे थे. या यूं कहें कि उसकी जांघों पर टैटू के ज़रिए 22 लोगों के नाम की पूरी की पूरी लिस्ट छपी थी. लेकिन अब सवाल ये था कि आखिर ये माजरा क्या है? जांघ पर इस तरह टैटू के ज़रिए 22 लोगों के नाम लिखवाने के पीछे का रहस्य क्या है? मरने वाले यानी नाम लिखवाने वाले शख्स के साथ-साथ इन 22 लोगों का कैसा कनेक्शन है?
तो जब पुलिस की नजर इस लिस्ट में लिखे नामों के साथ-साथ सबसे ऊपर लिखी इस एक लाइन पर गई, तो जल्द ही इस राज़ पर से भी पर्दा उठ गया. क्योंकि इस लाइन में लिखा था. "मेरे दुश्मनों का नाम मेरी डायरी में लिखा है. इसकी जांच कर कार्रवाई करें." इस लाइन में बात तो डायरी की हो रही थी, लेकिन शायद मरने वाले ने सेफ साइड में या यूं कहें कि 'डबल श्योर' होने के लिए अपनी जांघ पर भी अपने इन्हीं दुश्मनों के नाम लिखवा लिए थे. लेकिन फिर सवाल ये था कि आख़िर ये शख्स कौन था? और वो ऐसे किस पेशे से जुड़ा था, जिसमें उसके दुश्मनों की फेहरिस्त इतनी लंबी हो चली थी?
इसके बाद जब पुलिस की नजर दुश्मनों की इस लंबी लिस्ट के साथ-साथ छठे नंबर लिखे एक नाम पर गई, तो इस राज़ से भी पर्दा उठ गया. ये नाम किसी और का नहीं बल्कि उसी शख्स का था, जिसके स्पा के अंदर इस शख्स का कत्ल हुआ था. जी हां, संतोष शेरेकर. असल में ये स्पा संतोष शेरेकर का ही था और अपने स्पा में एक शख्स का कत्ल हो जाने की खबर भी सबसे पहले उसने ही पुलिस को दी थी. अब तक की तफ्तीश में मरने वाले शख्स की पहचान भी साफ हो चुकी थी. ये शख्स था 52 साल का गुरु वाघमारे. यानी एक ऐसा आरटीआई एक्टिविस्ट, जिसका काम ही आरटीआई के जरिए लोगों की कमियां ढूंढना था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



