
'जिनके राज में 1984 के दंगे हुए, वो क्या न्याय दिलाएंगे', राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर केंद्रीय मंत्री का कटाक्ष
AajTak
कांग्रेस ने घोषणा की कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक 'भारत न्याय यात्रा' निकालेगी जाएगी. इसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी. 67 दिनों में यात्रा पूर्व से पश्चिम तक 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी. इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस ने एक और यात्रा निकालने की घोषणा कर दी है. बुधवार को कांग्रेस ने घोषणा की कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई तक 'भारत न्याय यात्रा' निकालेगी जाएगी. इसकी शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी. 67 दिनों में यात्रा पूर्व से पश्चिम तक 14 राज्यों और 85 जिलों से गुजरेगी. इस यात्रा को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.
कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को शामिल करते हों, जो भारत को क्षेत्र जाति में बांटते हों, जिनके राज्य में 1984 के दंगे हुए हों, जो सिखों को न्याय नहीं दिला पाए, वो न्याय क्या दिलाएंगे. ये भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं, इनके सहयोगी सनातन और हिंदू को नीचा दिखाते हैं.
'कांग्रेस ने शासन के दौरान अन्यायपूर्ण व्यवस्था चलाई'
वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने यह सुनिश्चित करके सभी को न्याय प्रदान किया है कि विकास सभी तक पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कई दशकों के शासन के दौरान एक अन्यायपूर्ण व्यवस्था चलाई. बैंकिंग प्रणाली इस अन्याय का एक बड़ा उदाहरण थी क्योंकि एनपीए (गैर-निष्पादित संपत्ति) के लिए जिम्मेदार लोगों को व्यक्तिगत संबंधों के कारण बैंक ऋण दिए गए थे.
'भारतीयों को मूर्ख नहीं बना सकती कांग्रेस'
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस कुछ नारे गढ़कर भारतीयों को मूर्ख नहीं बना सकती. राहुल गांधी को उन लोगों की संगत में देखा गया है जो भारत के टुकड़े-टुकड़े की वकालत करते हैं. कोहली ने आरोप लगाया, कांग्रेस नेता देश के लोकतंत्र में विदेशी हस्तक्षेप की तलाश में विदेश जाते हैं.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










