
'जितना जल्दी हो, देश छोड़ दें', इस अफ्रीकी देश को लेकर मोदी सरकार ने जारी की एडवाइजरी
AajTak
अफ्रीकी मुल्क नाइजर में तख्तापलट के बीच भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है. मोदी सरकार ने कहा है कि जितनी जल्दी हो सके भारतीय नागरिक नाइजर छोड़ दें. नाइजर में सेना ने तख्तापलट करते हुए राष्ट्रपति को सत्ता से हटाकर देश की कमान खुद संभाल ली है.
अफ्रीकी देश नाइजर में लगभग दो सप्ताह पहले हुए तख्तापलट के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए एजवाइजरी जारी की है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर हम बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. मौजूदा स्थित के मद्देनजर, जिन भारतीय नागरिकों को नाइजर में रहना जरूरी नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द देश (नाइजर) छोड़ने की सलाह दी जाती है.
उन्होंने आगे कहा कि नाइजर में रहने वाले भारतीय नागरिक इसका ध्यान रखें कि नाइजर में फिलहाल हवाई सेवा बंद है. ऐसे में अगर वो सड़क मार्ग से देश छोड़ रहे हैं तो सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतें.
भारत सरकार ने जारी किया आपातकालीन नंबर
एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि जो लोग आने वाले दिनों में नाइजर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें भी स्थिति सामान्य होने तक अपनी योजना पर दोबार विचार करने की सलाह दी जाती है. साथ ही नाइजर की राजधानी नियामी स्थित भारतीय दूतावास में जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें यह सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द भारतीय दूतावास से खुद को रजिस्ट्रर्ड करवाएं.
आपातकालीन संपर्क के लिए भी सरकार ने नंबर जारी किया है. आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नियामी स्थित भारतीय दूतावास के नंबर (+ 227 9975 9975) पर संपर्क कर सकते हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से जब यह पूछा गया कि फिलहाल नाइजर में कितने भारतीय नागरिक हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वहां लगभग 250 भारतीय नागरिक हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









