
जालौन: मेडिकल कॉलेज में 10 फीट अजगर देख डरे लोग, सूचना मिलने पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
AajTak
उत्तर प्रदेश के जालौन में स्थित उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास 10 फीट लंबा अजगर देखा गया. लोगों को लगा कि वह मरा हुआ है. लेकिन जैसे ही वह हिलने लगा, लोग डर गए. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी. लेकिन वहां से कोई भी इसकी सुध लेने नहीं आया. बाद में अजगर पाइप के रास्ते वहां से चला गया.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन में 10 फीट लंबा अजगर (10 Feet Python) दिखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. घटना उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज की है. लोगों ने जब अजगर को देखा तो सोचा कि वह मरा हुआ है. लेकिन जैसे ही वह हलचल करने लगा, लोग उसे देखकर डर गए.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












