
जामिया ने CAA विरोधी प्रदर्शन की सालगिरह पर कक्षाएं और लाइब्रेरी की बंद, छात्रों की एंट्री बैन
AajTak
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में 2019 में सीएए के विरोध में छात्रों के साथ हुई बर्बरता को लेकर आइसा ने स्मरण कार्यक्रम मनाने की योजना बनाई थी. लेकिन उससे पहले शनिवार देर रात विवि की प्रशासन की तरफ से कैंपस, कैंटीन और लाइब्रेरी बंद करने का नोटिस जारी कर दिया गया. साथ ही छात्रों को कैंपस में प्रवेश भी नहीं दिया गया.
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने रविवार को कक्षाएं निलंबित कर दीं और लाइब्रेरी व कैंटीन भी बंद करने का नोटिस जारी कर दिया. ऐसे में विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया. इसको लेकर वामपंथी समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने विवि प्रशासन पर हमला बोला है.
आइसा का आरोप है कि 2019 के सीएए विरोधी प्रदर्शनों और परिसर में पुलिस बर्बरता को लेकर एक स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन कैम्पस में छात्र न पहुंचे इसलिए विवि प्रशासन की तरफ से रविवार की कक्षाएं निलंबित कर दी गईं. साथ ही लाइब्रेरी को भी बंद कर दिया गया था.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस SHO पर हमला, आरोपी पिता-बेटा गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस वापस जाओ के नारे का वीडियो वायरल
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें छात्रों को परिसर के बाहर पुलिस कर्मियों की भारी तैनाती का विरोध करने के लिए "दिल्ली पुलिस वापस जाओ" जैसे नारे लगाते हुए दिखाया गया. छात्रों ने दावा किया कि परिसर में प्रवेश और निकास प्रतिबंधित था, अंदर रहने वालों को बाहर जाने की अनुमति नहीं थी और अन्य को प्रवेश करने से रोक दिया गया था.
प्रशासन ने शनिवार देर रात तीन सर्कुलर जारी किए थे. जिसमें कहा गया कि मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण दोपहर 1 बजे से कक्षाएं, कैंटीन और लाइब्रेरी बंद रहेंगी. छात्रों के एक वर्ग ने नोटिस के समय पर सवाल उठाए. छात्रों ने कहा कि विवि प्रशासन की तरफ से परीक्षाओं के नजदीक आने पर इस तरह का नोटिस जारी करना कहीं से समझ नहीं आया. विवि प्रशासन की तरफ से शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








