
जापान: टायर फैक्ट्री में चाकू और केमिकल हमले से 15 घायल, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
जापान के सेंट्रल इलाके में एक टायर फैक्ट्री में आठ लोगों को चाकू मारने के बाद एक 38 साल के आदमी को गिरफ्तार किया गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
जापान में एक टायर फैक्ट्री में आठ लोगों को चाकू मारकर घायल किया गया है. इसके साथ ही, सात अन्य लोगों को ब्लीच जैसी चीज़ से घायल किया गया है. मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आरोपी ने लोगों को क्यों घायल किया.
फुजिसान नान्टो फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, टोक्यो के पश्चिम में, शिज़ुओका प्रांत के मिशिमा शहर में टायर बनाने वाली कंपनी योकोहामा रबर कंपनी की एक फैक्ट्री में आरोपी द्वारा चाकू मारे जाने के बाद आठ लोगों को अस्पताल ले जाया गया.
फायर डिपार्टमेंट ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि चाकू मारे गए पांच लोगों की हालत गंभीर है, लेकिन अन्य जानकारी उपलब्ध नहीं थी.
'हत्या की कोशिश में हमला...'
शिज़ुओका प्रीफेक्चुरल पुलिस ने बताया कि हमलावर, एक 38 साल के आदमी को फैक्ट्री में हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई.
जापान के बड़े अखबार Asahi ने जांचकर्ताओं के हवाले से बताया कि संदिग्ध के पास एक सर्वाइवल चाकू था और उसने गैस मास्क जैसा कुछ पहना हुआ था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








