
जानें- देश की पहली वॉटर मेट्रो में क्या सुविधाएं होंगी, कैसे पूरे शहर की ट्रैफिक की समस्या दूर हो जाएगी?
AajTak
एक नए और रोमांचक सफर पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए... ये सफर होगा वॉटर मेट्रो का. जिसकी शुरुआत होगी केरल के कोच्चि से. इस प्रोजेक्ट के लिए 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल तैयार किए गए हैं. यह 10 आइलैंड्स को आपस में जोड़ेगा. इसकी खासियत ये होगी कि इसके जरिए प्रदूषण कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी.
वॉटर मेट्रो... नाम सुनकर चौंकिए नहीं, ये हकीकत है. अब एक ऐसी मेट्रो चलने वाली है जो जमीन पर नहीं, बल्कि पानी पर दौड़ेगी. ये सपना साकार होने वाला है केरल में. इस वॉटर मेट्रो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 25 अप्रैल को कोच्चि शहर में हरी झंडी दिखाएंगे. इस स्पेशल मेट्रो के लिए 38 टर्मिनल बनाए गए हैं. जबकि कुल 78 बोट्स तैयार किए गए हैं. ये प्रोजेक्ट 1,136.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है. वाटर मेट्रो की सवारी पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक होने वाली है. वाटर मेट्रो को लेकर कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं. आइए एक-एक जानते हैं कि ये प्रोजेक्ट आखिर है क्या?
केरल की कॉमर्शियल राजधानी माने जाने वाले कोच्चि शहर को वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट की सौगात मिलने वाली है. यह कोच्चि और उसके आसपास के 10 द्वीपों को आपस में जोड़ेगी. इसके लिए 78 इलेक्ट्रिक बोट्स और 38 टर्मिनल तैयार किए गए हैं. प्रोजेक्ट की लागत 1,136.83 करोड़ रुपये है. इसकी सुविधा रोजाना सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगी, जो कि रात 8 बजे तक जारी रहेगी. जबकि पीक आवर्स के दौरान हर 15 मिनट में वॉटर मेट्रो मिलेगी.
दक्षिणी राज्य केरल में लगातार बढ़ते प्रदूषण और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य को लेकर वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट की परिकल्पना की गई. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ शहर का पॉल्यूशन कम हो जाएगा, बल्कि ट्रैफिक को भी कंट्रोल किया जा सकेगा. इसके साथ ही जल परिवहन रेल या सड़क परिवहन की तुलना में अधिक बेहतर और एनर्जी एफिशियंट माना जाता है. वॉटर मेट्रो से 1 लाख से ज्यादा लोगों को सुविधा मिलेगी. कोच्चि वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्देश्य राइडरशिप बढ़ाने के साथ ही आधुनिक, एनर्जी एफिशियंट, प्रदूषणरहित बोट्स की सवारी कराना है.
इस प्रोजेक्ट के तहत 15 रूट्स पर इलेक्ट्रक बोट चलाने की प्लानिंग की गई है. यह 10 आइलैंड्स को आपस में जोड़ेगा. ये रूट 78 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है. लोगों को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने के लिए परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा गया है. ये बोट्स एयर कंडीशंड होने के साथ ही जाम में फंसे बिना लोगों को कम से कम समय में उनके गंतव्य तक पहुंचा देंगे. इसके लिए 78 इलेक्ट्रिसिटी बोट्स तैयार किए गए हैं. इसके साथ ही 38 हाइब्रिड घाट यानी टर्मिनल बनाए गए हैं.
कोच्चि शहर के लिए तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट का इस्तेमाल न सिर्फ सार्वजनिक परिवहन के साधन के रूप में किया जाएगा, बल्कि वॉटरवेज यानी जलमार्गों से जुड़े क्षेत्रों के विकास को भी बढ़ावा देगी. यह मेट्रो सेवा जिन द्वीपों तक पहुंचेगी, वहां सड़कों का निर्माण भी कराया जाएगा, ताकि टर्मिनल तक आने-जाने में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. इसके अलावा व्यावसायिक तौर पर भी इन क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा.
KWM यानी कोच्चि वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इलेक्ट्रिक बोट्स तैयार की गई हैं. इसके लिए खास मॉडल बनाया गया है, इन बोट्स को डवलप करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि प्रदूषण कम से कम हो. इसके लिए बस, कारों और बाइक से होने वाले प्रदूषण की गणना की गई, इसके बाद कार्बन उत्सर्जन का अनुमान लगाया गया. प्रदूषण का गणित नीचे दिए गए मैप से समझिए...

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










