
जानिए कहां है दुनिया का Happiest Zone... क्या है फिनलैंड जैसे देशों के लोगों की जिंदगी में अलग?
AajTak
दुनिया का एक इलाका है स्कैंडिनेविया या नॉर्डिक प्रायद्वीप का क्षेत्र. यहां के कई देश दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट यानी World Happiness Report 2022 में सबसे ऊपर हैं. आखिर वहां के समाज, सिस्टम और लोगों की जिंदगी में ऐसा क्या है कि आम लोगों की जिंदगी में इतनी खुशी और उत्साह है. आखिर हमारे समाज और वहां के हालात में क्या फर्क है जो लोगों की जिंदगी को हैपी बनाती है.
'फिनलैंड में पैदा होना जैकपॉट जीतने के समान है'... दुनिया के सबसे खुशहाल देश फिनलैंड में ये कहावत बहुत मशहूर है. दुनिया का कौन सा देश किस हाल में है इससे तय होता है कि वहां के लोगों की जिंदगी में किस हद तक खुशहाली है. इस साल की World Happiness Report 2022 के अनुसार फिनलैंड लगातार पांचवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश चुना गया है. जबकि 146 देशों की इस लिस्ट में अफगानिस्तान सबसे पीछे है. खुशहाल देशों की इस लिस्ट में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है. जबकि, भारत इस लिस्ट में पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे है.
इस साल की वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट में पाकिस्तान को 121वें पायदान पर रखा गया है. जबकि भारत को 136वां स्थान मिला है. बांग्लादेश इस लिस्ट में 94वें और पड़ोसी देश चीन 72वें स्थान पर है. सबसे कम खुशहाली वाले देश हैं. अफगानिस्तान(146वां स्थान), लेबनान(145वां), जिम्बाब्वे (144वां), रवांडा (143वां), बोत्सवाना(142वां) और लेसोथो का (141वां) स्थान है.
कौन सा इलाका है दुनिया का Happiest Zone?
World Happiness Index में खुशहाली के लिहाज से टॉप 10 देशों में अधिकांश जगह मिली है पूर्वी यूरोप यानी स्कैंडिनेविया क्षेत्र और नॉर्डिक इलाके के देशों को. इस इलाके से फिनलैंड ने जहां टॉप स्थान हासिल किया है वहीं डेनमार्क दूसरे स्थान पर है. उसके बाद आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे और लग्जमबर्ग ने जगह बनाई है. अब दुनियाभर के लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर स्कैंडिनेवियन देशों के सिस्टम में ऐसी क्या खास बात है जिससे लोगों की जिंदगी में खुशहाली बढ़ती है. रोजमर्रा की समस्याओं से जूझते भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान जैसे मध्यम और कम आय वाले लोगों और समाजों से आखिर क्या अलग है इन देशों के लोगों की जिंदगी में जो उनके जीवन स्तर को अलग बनाता है और वहां लोगों की Life expectancy के हालात को दुरुस्त करता है.
आखिर क्या है वहां के लोगों की जिंदगी में अलग?
दुनिया के अधिकांश गरीब और मध्यम आय वाले देशों में आम लोगों की सबसे बड़ी समस्या महंगी शिक्षा, महंगा इलाज, परिवहन के महंगे साधन और रोज महंगी होती खान-पान की चीजों का इंतजाम करना होता है. लेकिन फिनलैंड जैसे स्कैंडिनेवियन-नॉर्डिक क्षेत्र के देशों में सिस्टम काफी अलग है. यहां शिक्षा, हेल्थकेयर जैसी चीजें लोगों के लिए सरकार की ओर से या तो एकदम फ्री हैं या फिर बिल्कुल ही कम कीमतों पर उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके अलावा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम, अच्छी पुलिसिंग सिस्टम, मानवाधिकार की बेहतर निगरानी, उच्च इनकम लेवल, कम करप्शन जैसी चीजें कड़े कानून और मजबूत सिस्टम के साथ सुनिश्चित की जाती हैं. जिससे आम लोगों की जिंदगी काफी आसान हो जाती है. फिनलैंड की 90 फीसदी से अधिक आबादी की जिंदगी हर नजरिए से संतुलित मानी जाती है. ये किसी भी समाज के लिए काफी बेहतर हालात कहे जा सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








