
'जांच तो होती रहेगी, पुलिस का साथ देना चाहिए', बदलापुर एनकाउंटर पर बोले CM शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बदलापुर रेप केस के आरोपी के एनकाउंटर मामले में पुलिस का समर्थन किया है. उन्होंने इसे सेल्फ डिफेंस में की गई कार्रवाई बताते हुए कहा है कि जांच तो होती रहेगी. पुलिस का साथ देना चाहिए.
महाराष्ट्र के बदलापुर में चार साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोपी के एनकाउंटर पर सियासत गर्म है. विपक्ष सरकार को घेर रहा है तो वहीं पुलिस कोर्ट में भी घिरती नजर आ रही है. इसे लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी राय सामने आई है. सीएम शिंदे ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई में एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस ने हमारी माताओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर जो काम किया है, उसका साथ देना चाहिए था. उन्होंने कहा है कि जांच तो होती रहेगी. ये सेल्फ डिफेंस में की गई कार्रवाई है.
सीएम शिंदे ने बदलापुर एनकाउंटर को लेकर कहा कि जो बच्ची है, उसकी उम्र चार साल है. आरोपी ने उसके साथ अत्याचार किया और उसकी चार पत्नियां हैं जिनमें से एक ने एफआईआर कराई है. उन्होंने कहा कि आरोपी की पत्नी ने खुद कहा है कि ये इंसान नहीं, हैवान है. उस बच्ची के परिवार पर क्या बीत रही होगी, उसके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी, इसका अंदाजा लगाओ. सीएम शिंदे ने कहा कि उसकी हैवानियत देखो कि अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों, अपनी पत्नियों के साथ अत्याचार करता था.
उन्होंने पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि उसने पुलिस पर गोली चलाई जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है जो अस्पताल में भर्ती है. ऐसे में पुलिस क्या करती. सीएम शिंदे ने कहा कि अगर वह पुलिस की गिरफ्त से भाग जाता तो यही विपक्ष कहता कि पुलिस ने भगा दिया. उन्होंने कहा कि यही विपक्ष के लोग थे जिन्होंने बदलापुर स्टेशन पर नौ घंटे रेल रोककर रखी. तब यही विपक्ष कह रहा था कि आरोपी को फांसी पर चढ़ाओ. हर वक्त विपक्ष ऐसे ही करता है. महाराष्ट्र की जनता समझदार है और उनको जवाब देगी.
आरोपी की मदद करने के मामले में वांछित तीन आरोपी फरार हैं. फरार आरोपियों की तलाश पुलिस क्यों नहीं कर पा रही है? इस सवाल पर सीएम शिंदे ने कहा कि पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं, वे कब तक और किधर भागकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि सभी आरोपी पकड़े जाएंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. सीएम शिंदे ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि एक उद्योगपति के घर के बाहर पुलिस बम रखती है, गृह मंत्री जेल जाता है, वो अच्छा था या ये अच्छा है?
यह भी पढ़ें: एक 'आप्टे' को बचाने के लिए एक 'शिंदे' को मार दिया... बदलापुर एनकाउंटर पर आदित्य ठाकरे
उन्होंने सिंधुदुर्ग में शिवाजी की प्रतिमा गिर जाने और भ्रष्टाचार के आरोप, खोखे की सरकार वाले आरोप को लेकर सवाल पर कहा कि खोखे की बात वो लोग कर रहे हैं जो खुद भ्रष्टाचार में घिरे हुए हैं. सीएम शिंदे ने कहा कि हमने नई प्रतिमा के लिए आदेश दे दिया है और शिवाजी जयंती तक ये लग जाएगी. उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कोस्टल रोड और अटल सेतु को गेमचेंजर बताया और कहा कि इनकी तारीफ अमिताभ बच्चन भी कर चुके हैं. हम अगले दो साल में मुंबई की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाएंगे.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



